Page Loader
रणवीर सिंह ने किया दक्षिण भारत का रुख, इन निर्देशकों से हो रही बात
दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करना चाहते हैं रणवीर सिंह (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने किया दक्षिण भारत का रुख, इन निर्देशकों से हो रही बात

Jan 27, 2024
06:21 pm

क्या है खबर?

बीते कुछ सालों में दक्षिण भारतीय और पैन इंडिया फिल्मों का खूब बोलबाला रहा है। 'RRR', 'KGF', 'कांतारा' जैसी फिल्मों ने देशभर में धूम मचाई। यही वजह है कि दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के निर्देशकों ने खूब लोकप्रियता हासिल की। कई बॉलीवुड सितारे इन निर्देशकों के साथ साझेदारी करके अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। रणवीर सिंह भी अब दक्षिण भारतीय फिल्मों की राह देख रहे हैं। वह कई निर्देशकों से बातचीत भी कर रहे हैं।

एटली

एटली के साथ काम करने को उत्सुक रणवीर

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर 'जवान' निर्देशक एटली के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। वह उनसे कई बार फोन पर बात भी कर चुके हैं। एटली इन दिनों अपनी अगली फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में वह बता चुके हैं कि इस फिल्म में वह अल्लू अर्जुन को साइन करना चाहते हैं। ऐसे में एटली और रणवीर की साझेदारी कब होगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

एआर मुरुगादोस

एआर मुरुगादोस से एक्शन फिल्म के लिए हो रही बात

'गजनी' और 'हॉलीडे' के लिए मशहूर निर्देशक एआर मुरुगादोस से भी रणवीर बात कर रहे हैं। मुरुगादोस रणवीर को अपनी एक्शन फिल्म की स्क्रिप्ट सुना चुके हैं। पोर्टल के अनुसार, "रणवीर को फिल्म का विषय पसंद आया है। हालांकि, वह अपनी अगली फिल्म का चयन सभी मीटिंग होने के बाद ही करेंगे। उन्हें यह फिल्म पसंद आई है और वह मुरुगादोस से 15 दिन में फिर से मुलाकात करने वाले हैं।"

अन्य 

'हनुमान' के निर्देशक से भी करेंगे मुलाकात

हालिया फिल्म 'हनुमान' के निर्देशक प्रशांत वर्मा भी जल्द ही रणवीर से मुलाकात करने वाले हैं। रणवीर 'जेलर' के निर्देशक नेलसन के साथ काम करने के लिए भी उत्सुक हैं। हालांकि, नेलसन अपने हिंदी डेब्यू से पहले 'जेलर 2' पर काम करना चाहते हैं। रणवीर सोनी पिक्चर्स की महत्वाकांक्षी फिल्म 'शक्तिमान' में बासिल जोसफ के साथ काम कर रहे हैं। रणवीर की पहली दक्षिण भारतीय फिल्म कौन-सी होगी, इस पर मुहर लगना बाकी है।

तलाश

व्यावसायिक फिल्म करना चाहते हैं रणवीर

एटली की 'जवान' और संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' की लोकप्रियता के बाद दक्षिण भारतीय निर्देशक भी बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने के लिए इच्छुक हैं। ऐसे में रणवीर के साथ साझेदारी सबसे सहज है क्योंकि रणवीर अपने लिए व्यावसायिक फिल्में देख रहे हैं। रणवीर और उनकी टीम उनके लिए एक ऐसी फिल्म तलाश रही है, जो बेहतरीन सिनेमाई अनुभव दे सके। रणवीर पिछली बार करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे।