Page Loader
रणवीर सिंह को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद मिल रहे प्रेम पत्र 
रणवीर सिंह का खुलासा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह को 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद मिल रहे प्रेम पत्र 

Aug 08, 2023
10:58 am

क्या है खबर?

रणवीर सिंह मौजूदा वक्त में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। यह फिल्म दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है, जबकि भारत में फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। अब रणवीर ने खुलासा किया कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की सफलता के बाद उन्हें दुनियाभर में लंबे-लंबे प्रेम पत्र मिल रहे हैं।

बयान

मुझे लंबे लंबे प्रेम पत्र मिल रहे हैं- रणवीर 

रणवीर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए एक सवाल-जवाब का सैशन रखा था। इस दौरान उन्होंने कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब रणवीर से एक प्रशंसक ने पूछा कि उन्हें अब तक सबसे अच्छा प्रशंसा क्या मिली? इसके जवाब में अभिनेता ने लिखा, 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए मेरी जिस तरह तारीफ हो रही हैं, मैं अभिभूत हूं। मुझे लंबे लंबे प्रेम पत्र मिल रहे हैं। बहुत शुक्रगुजार हूं सभी का।'

बयान

कथक सिखना था काफी मुश्किल 

सैशन के दौरान रणवीर से 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'ढिंढोरा बाजे रे' में उनके कथक के बारे में भी सवाल पूछा गया। इस पर अभिनेता ने खुलासा किया कि इस गाने की तैयारी करने में उन्होंने काफी वक्त लिया था। रणवीर ने लिखा, 'इसकी तैयारी में करीब महीनाभर लग गया। यह थोड़ा मुश्किल था।' बता दें, 'रॉकी और रानी...' के जरिए करण जौहर ने लगभग 7 साल बाद बतौर निर्देशक बड़े पर्दे पर वापसी की है।