रणवीर सिंह के नाना का हुआ निधन, 96 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के नाना डॉ राम हिंगोरानी का दिवाली के दिन 96 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके जाने की दुखद खबर रणवीर के मामा की बेटी सौम्या हिंगोरानी ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की। सौम्या ने उन्हें एक ऐसे शख्स के रूप में याद किया, जिन्होंने जिंदगी को पूरी तरह जिया। उन्होंने उनके निधन पर दुख जताने के बजाय उनकी खूबसूरत यादों का जश्न मनाने का फैसला किया।
निधन
कब हुआ रणवीर के नाना का निधन?
रणवीर के नाना के निधन की जानकारी देते हुए सौम्या ने लिखा, 'मेरे दादाजी, डॉ. राम, दिवाली के दिन शांति से हमें छोड़कर अपनी मेरी दादी जी के पास चले गए। उन्होंने इसके लिए इससे बेहतर और शुभ समय नहीं चुना हो सकता था- दिन का सबसे सुनहरा पल, जब लक्ष्मी पूजा हो रही थी। मुझे यकीन है कि वह दोनों अपनी कुर्सियों पर बैठे, व्हिस्की की चुस्की ले रहे होंगे और हमें एक साथ देखकर खुश हो रहे होंगे।'
श्रद्धांजलि
सौम्या ने अपने दादा को खास अंदाज में दी श्रद्धांजलि
सौम्या ने आगे लिखा, '96 साल की युवा उम्र। यह एक शानदार जीवन है, जिसका जश्न मनाया जाना चाहिए, न कि जिस पर शोक जताया जाए। आप दुनिया के सबसे अच्छे दादू हैं। मेरे लिए आइसक्रीम का एक स्कूप बचाकर रखना। जब तक हम फिर से साथ न नाचें। हरि ओम।'
हालांकि, रणवीर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण, दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
ट्विटर पोस्ट
पोस्ट यहां देखें
Ranveer's Singh's maternal grandfather (his nana) has passed away. News was confirmed by Ranveer's cousin Saumya on instagram. May his soul rest in peace 🙏 #RanveerSingh pic.twitter.com/mY7f3PSTpm
— PRALAY FC (@RanveermovieFC) November 10, 2026