Loading...
ऑस्ट्रेलिया नहीं, मुंबई में 'प्रलय' की शूटिंग करेंगे रणवीर सिंह, इस कारण लिया बड़ा फैसला
'प्रलय' की शूटिंग लोकेशन में बदलाव किया गया

ऑस्ट्रेलिया नहीं, मुंबई में 'प्रलय' की शूटिंग करेंगे रणवीर सिंह, इस कारण लिया बड़ा फैसला

Aug 14, 2026
11:08 am

क्या है खबर?

'धुरंधर फ्रैंचाइजी' की महा-सफलता के बाद, रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' में जुट गए हैं। जय मेहता के निर्देशन में बन रही यह एक जॉम्बी थ्रिलर है, जो कथित तौर पर अभिनेता काे नए अंदाज में पेश करेगी। कुछ दिनों पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रेलिया को चुना है। यहा भव्य स्तर पर सेट का निर्माण किया जाएगा। हालांकि, अब निर्माताओं ने अपने इस फैसले को बदल दिया है।

वजह

शूटिंग लोकेशन में बदलाव के पीछे है ये कारण

इंडिया टुडे के मुताबिक, 'प्रलय' की शूटिंग लोकेशन में हुए इस बदलाव के पीछे खुद रणवीर का हाथ है। वह इसकी शूटिंग मुंबई में रहते हुए करना चाहते हैं।

बताया जा रहा है कि अभिनेता अपनी गर्भवती पत्नी दीपिका पादुकोण के दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में शामिल होना चाहते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया कि रणवीर इस अहम वक्त में दीपिका से बिल्कुल दूर नहीं रहना चाहते थे, इसलिए निर्माताओं को शूटिंग की योजना में बदलाव करना पड़ा।

अनुमति

सर्वसम्मति से लिया गया बदलाव का फैसला

रिपोर्ट के अनुसार, 'प्रलय' की शूटिंग लोकेशन को मुंबई में शिफ्ट करने का एकमात्र कारण सिर्फ रणवीर का निजी कारण नहीं है, बल्कि निर्माताओं को ऑस्ट्रेलिया में कुछ जगहों पर शूटिंग करने की अनुमति नहीं मिली थी।

इन दोनों कारणों को देखते हुए टीम और रणवीर ने सर्वसम्मति के साथ शूटिंग मुंबई में करने का फैसला किया।

बता दें, 'प्रलय' विज़ुअल इफेक्ट्स से भरपूर, सर्वनाश के बाद की कहानी पर आधारित थ्रिलर है। इसका कथित बजट 300 करोड़ रुपये है।

ADVERTISEMENT