NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR, साइबर सेल करेगा मामले की जांच 
    अगली खबर
    रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR, साइबर सेल करेगा मामले की जांच 
    रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो मामले में लिया एक्शन (तस्वीर: एक्स/@RanveerOfficial)

    रणवीर सिंह ने डीपफेक वीडियो के खिलाफ दर्ज कराई FIR, साइबर सेल करेगा मामले की जांच 

    लेखन पलक
    Apr 22, 2024
    01:44 pm

    क्या है खबर?

    लोकसभा चुनाव 2024 के लिए देशभर में मतदान शुरू हो चुके हैं। इन सबके बीच किसी राजनैतिक पार्टी का प्रचार करते हुए बॉलीवुड कलाकारों के डीपफेक वीडियो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

    आमिर खान का वीडियो वायरल होने के बाद कुछ दिन पहले रणवीर सिंह का भी प्रचार करते हुए एक वीडियो सामने आया था, जो खूब वायरल हुआ था।

    ताजा खबर यह है कि अब अभिनेता के द्वारा डीपफेक वीडियो के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

    FIR

    साइबर सेल ने दर्ज की FIR

    हालिया घटनाक्रम के बाद, रणवीर के आधिकारिक प्रवक्ता ने पुष्टि की है कि अभिनेता की एक पुलिस शिकायत के आधार पर, साइबर अपराध सेल द्वारा आगे की जांच के लिए एक FIR दर्ज की गई है।

    प्रवक्ता ने बयान जारी करते हुए कहा, "हां, हमने पुलिस शिकायत दर्ज की है और उस हैंडल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, जो रणवीर के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा बनाए गए डीपफेक वीडियो का प्रचार कर रहा था।"

    वीडियो

    प्रधानमंत्री शासन का विरोध करते दिखे थे रणवीर

    वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर, भारतीय जनता पार्टी की सरकार की आलोचना करते दिख रहे हैं।

    बता दें, यह वीडियो तब का है जब हाल ही में रणवीर, मनीष मल्होत्रा के फैशन शो के लिए वाराणसी गए थे। इस दौरान उनके साथ कृति सैनन भी थीं।

    असली वीडियो में रणवीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नजरिए की तारीफ की थी, लेकिन फर्जी वीडियो में उन्हें प्रधानमंत्री के शासन में बढ़ती बेरोजगारी की आलोचना करते हुए दिखाया गया।

    बयान

    रणवीर ने दी लोगों को चेतावनी 

    वीडियो के वायरल होने के बाद में यह स्पष्ट किया गया कि इसके साथ छेड़छाड़ की गई थी और इसका संपादन भी किया गया था।

    रणवीर ने भी इस मुद्दे को संबोधित करते हुए अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सभी के लिए चेतावनी जारी की थी। उन्होंने लिखा था, 'डीपफेक से बचो दोस्तों।'

    बता दें, इससे पहले आमिर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह एक पार्टी विशेष के प्रति लोगों को वोट ना करने की सलाह दे रहे थे।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें पोस्ट:

    Deepfake se bacho dostonnnn 💀

    — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) April 19, 2024

    आगामी फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे रणवीर 

    रणवीर इन दिनों निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त हैं।

    'सिंघम अगेन' के बाद रणवीर, फरहान अख्तर की फ्रैंचाइजी 'डॉन' की तीसरी किस्त 'डॉन 3' में दिखेंगे। फिल्म में उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा।

    'डॉन 3' 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    बता दें, रणवीर को आखिरी बार फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणवीर सिंह
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार
    आपके आधार कार्ड का कोई कर रहा दुरुपयोग? जानिए कैसे लगाएं पता आधार कार्ड

    रणवीर सिंह

    रणवीर सिंह बनने वाले थे 'कबीर सिंह', इनकार के बाद शाहिद कपूर के हाथ लगी फिल्म  शाहिद कपूर
    'रॉकी और रानी...' के रॉकी रंधावा की आलीशान हवेली बनी अपराध की नई जगह, जानिए वजह करण जौहर
    रणवीर सिंह को 'डॉन 3' से बड़ी उम्मीदें, बोले- सिनेमाई इतिहास में ये नई बात नहीं बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर ने शाहरुख-काजोल से की रणवीर-आलिया की तुलना, सुनाया ये मजेदार किस्सा करण जौहर

    बॉलीवुड समाचार

    इन हिट फिल्मों के तीसरे भाग का है दर्शकों को बेसब्री से इंतजार अक्षय कुमार
    परिणीति चोपड़ा को राघव चड्ढा से है शिकायत, अभिनेत्री ने दिल खोलकर बताई रिश्ते की सच्चाई परिणीति चोपड़ा
    मलाइका अरोड़ा ने बेटे अरहान खान से पूछा वर्जिनिटी पर सवाल, बातचीत देख भड़क उठे लोग मलाइका अरोड़ा
    'उलझ' टीजर: गद्दारी और वफादारी के बीच फंसी जाह्नवी कपूर, अभिनेत्री का दिखा दमदार अवतार जाह्नवी कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025