रणवीर सिंह की 'धूरंधर 2' ने OTT पर रचा इतिहास, पहले हफ्ते में इतने मिलियन दर्शक संख्या बटोरकर सबको चौंकाया
रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धूरंधर 2' ने जियो हॉटस्टार पर रिलीज होते ही एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 12.8 मिलियन दर्शक संख्या बटोरकर इतिहास रच दिया है।
यह आंकड़ा पिछली रिकॉर्डधारक 'केसरी चैप्टर 2' से दोगुने से भी ज्यादा है।
इसके साथ ही, 'धूरंधर 2' 2024 से 2026 के दौरान किसी भी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई भारतीय फिल्मों में पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई है।
'धूरंधर 2' के सीक्वल ने बटोरे काफी ज्यादा दर्शक
सिर्फ इतना ही नहीं, 'धूरंधर 2' ने अपनी पिछली कड़ी को भी पछाड़ दिया है। 'धूरंधर 1' को पहले हफ्ते में 7.6 मिलियन दर्शक संख्या हासिल मिले थे, जबकि इसके सीक्वल ने कहीं ज्यादा दर्शक बटोरे हैं।
इस साल OTT पर सबसे ज्यादा देखी गई भारतीय फिल्मों की लिस्ट में यह चौथे नंबर पर पहुंच गई है। इसने 'एनिमल' और 'पुष्पा 2' जैसी बड़ी और चर्चित फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
यह दिखाता है कि यह फिल्म सिनेमाघरों के साथ-साथ ऑनलाइन भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जा रही है।