Page Loader
रणवीर सिंह ने अपने नाना के साथ किया 'झुमका गिरा रे' गाने पर डांस, देखिए वीडियो 
रणवीर सिंह ने अपने नाना के साथ किया 'झुमका गिरा रे' गाने पर डांस (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranveersingh)

रणवीर सिंह ने अपने नाना के साथ किया 'झुमका गिरा रे' गाने पर डांस, देखिए वीडियो 

Aug 02, 2023
03:45 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपना नाना जी के साथ 'झुमका गिरा रे' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ अभिनेता ने अपने नाना के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नाना जी 93 साल की उम्र में भी रॉकी हैं।' बता दें, रणवीर की हालिया फिल्म में उनका नाम रॉकी है।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं रणवीर 

रणवीर मौजूदा वक्त में फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनकी जोड़ी आलिया भट्ट के साथ बनी है। करण जौहर द्वारा निर्देशित 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' भारत में 60.17 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है, वहीं दुनियाभर में फिल्म 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसमें धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो