इधर 'मर्दानी 3' रिलीज हुई, उधर रानी मुखर्जी पहुंची सिद्धिविनायक; किए बप्पा के दर्शन
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। दर्शकों को अपराध की दुनिया से रूबरू कराने के लिए यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सोशल मीडिया पर इसे फिल्म समीक्षकों और दर्शकों की भर-भरकर तारीफें मिल रही हैं। इस बीच, रानी ने मुंबई के प्रिसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर हाजिरी लगाई है। यहा उन्होंने फिल्म की सफलता के लिए गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और पूजा-अर्चना की।
वीडियो
भाई राम मुखर्जी के साथ मंदिर पहुंची रानी
सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो में रानी सिद्धिविनायक मंदिर में जाती नजर आईं। उन्होंने क्रीम रंग का साधारण का सूट पहन रखा है और अपने सिर को दुपट्टे से ढ़क रखा है। उनके साथ भाई राम मुखर्जी भी मौजूद रहे। अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, 'मर्दानी 3' 93 लापता युवा लड़कियों को बचाने के मिशन पर आधारित है। इससे पहले इस फ्रैंचाइजी की 2 किस्तें 'मर्दानी' (2014) और 'मर्दानी 2' (2019) रिलीज हो चुकी हैं।