Page Loader
जापान में 'रंगस्थलम' का तहलका, बनी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म
राम चरण की 'रंगस्थलम' ने जापान में मचाया धमाल (तस्वीर: ट्विटर)

जापान में 'रंगस्थलम' का तहलका, बनी पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म

Jul 18, 2023
04:22 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता राम चरण और सामंथा रुथ प्रभु की 'रंगस्थलम' को 14 जुलाई को जापान में रिलीज किया गया था और यह फिल्म जपानी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। 'रंगस्थलम' ने पहले दिन टिकट खिड़की पर 25 लाख येन (करीब 14.8 लाख रुपये) का कारोबार किया, जिसके बाद यह जापान में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। बता दें, 'रंगस्थलम' को 70 स्क्रीन पर रिलीज किया गया था।

रंगस्थलम

2018 में रिलीज हुई थी फिल्म 

राम की 'रंगस्थलम' को 30 मार्च, 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 60 करोड़ रुपये की लागत में बनी 'रंगस्थलम' ने बॉक्स ऑफिस पर 216 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। इसका निर्देशन सुकुमार ने किया है। इसमें सामंथा और राम के अलावा आधी पिनिसेट्टी नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो राम को पिछली बार सुपरहिट फिल्म 'RRR' में देखा गया था। आने वाले दिनों में वह 'गेम चेंजर' में नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट