NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणधीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर आए साथ, नए घर में शिफ्ट हुईं अभिनेत्री
    रणधीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर आए साथ, नए घर में शिफ्ट हुईं अभिनेत्री
    मनोरंजन

    रणधीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर आए साथ, नए घर में शिफ्ट हुईं अभिनेत्री

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    March 04, 2023 | 01:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणधीर कपूर और बबीता 35 साल बाद फिर आए साथ, नए घर में शिफ्ट हुईं अभिनेत्री
    रणधीर कपूर फिर रहेंगे पत्नी बबीता के साथ

    कपूर खानदान बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित परिवारों में से एक है। यही वजह है कि इस परिवार से जुड़ी हर खबर में प्रशंसकों की दिलचस्पी होती है। इस खानदान के परिवार, जोड़ियां और उनके रिश्ते अकसर चर्चा में रहते हैं। कपूर खानदान से अब प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आई है। दशकों बाद रणधीर कपूर और उनकी पत्नी बबीता एक हो चुके हैं। बबीता अब से रणधीर के साथ ही रहेंगी।

    रणधीर के साथ रहने आईं बबीता

    ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बबीता रणधीर के साथ रहने के लिए उनके बांद्रा स्थित नए घर में आ गई हैं। कुछ समय पहले ही रणधीर ने चेंबुर स्थित RK बंगला छोड़कर बांद्रा में घर लिया था। बबीता भी अब वहां उनके साथ ही रह रही हैं। करीब 35 साल बाद दोनों के साथ आने से उनके परिवार के साथ प्रशंसक भी काफी खुश हैं। करिश्मा और करीना कपूर भी अपने पैरेंट्स के दोबारा साथ होने से खुश हैं।

    शराब ने बढ़ाई थीं दूरियां

    रणधीर और बबीता 'कल आज और कल' में साथ नजर आए थे। उन्होंने 1971 में लव मैरेज की थी। हालांकि, रणधीर की फिल्में जब फ्लॉप होने लगीं, तो उन्हें शराब की लत लग गई। इसका असर उनकी शादी पर भी पड़ा और 1988 में बबीता करिश्मा और करीना को लेकर अलग रहने लगीं। अलग होने पर भी दोनों ने एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया था। जब भी जरूरत पड़ी तो बबीता रणधीर से मिलती रहीं।

    लोगों को याद आया दोनों का यह गाना

    इस खबर पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों का मानना है कि उम्र के इस पड़ाव पर दोनों ने अच्छा फैसला लिया है। एक यूजर ने लिखा कि इससे खूबसूरत कुछ नहीं हो सकता। वहीं कुछ लोगों को उनकी फिल्म 'कल आज और कल' का गाना याद आया जिसके बोल है, "हम जब होंगे 60 साल के और तुम होगी 55 की, बोलो प्रीत निभाओगी ना तब भी अपने बचपन की?'

    गुजरे जमाने के दिग्गज कलाकार हैं रणधीर और बबीता

    रणधीर कपूर राज कपूर के बेटे हैं। 1955 में वह 'श्री 420' में बाल कलाकार के रूप में दिखे थे। 1971 में 'कल आज और कल' से उन्होंने मुख्य कलाकार के रूप में डेब्यू किया। वह 'जीत', 'जवानी दीवानी', 'हीरालाल पन्नालाल' 'पुकार' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बबीता ने 1966 की फिल्म 'दस लाख' से फिल्मों में कदम रखा था। वह 'फर्ज', 'किस्मत', 'तुमसे अच्छा कौन है' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    पिछले साल रणधीर कपूर का खराब स्वास्थ्य चर्चा में था। मार्च, 2022 में उनके भतीजे रणबीर कपूर ने बताया था कि रणधीर डिमेंशिया से पीड़ित हैं। हालांकि, रणधीर ने इस बात का खंडन किया था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    सैफ अली खान पपराजियों के खिलाफ करेंगे कानूनी कार्रवाई, घर तक पहुंचने पर हुए आगबबूला  सैफ अली खान
    सुष्मिता सेन को सेट पर शूटिंग के दौरान आया था हार्ट अटैक - रिपोर्ट्स सुष्मिता सेन
    'ज्विगाटो' फिल्म: कपिल शर्मा ने बताया, कॉमेडी छोड़ दर्शकों को आसानी से कैसे रुला पाए कपिल शर्मा
    सैफ अली खान पैपराजी पर भड़के, बोले- हमारे बेडरूम में आ जाइए सैफ अली खान

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    अमिताभ बच्चन ने खोला पुरानी यादों का पिटारा, साझा की अनदेखी तस्वीर अमिताभ बच्चन
    कंगना रनौत ने फिर साधा बॉलीवुड सितारों पर निशाना, बोलीं- मैं शादियों में नाच नहीं सकती कंगना रनौत
    इस आलीशान घर में रहते हैं 'शहजादा' अभिनेता कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन
    विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदा विला, 6 करोड़ रुपये है कीमत विराट कोहली
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023