'जाट' से रणदीप हुड्डा की पहली झलक आई सामने, सनी देओल से भिड़ने को तैयार
क्या है खबर?
अभिनेता सनी देओल काफी समय से अपनी आगामी फिल्म 'जाट' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान गोपिचंद मालिनेनी संभाली है।
बताया जा रहा है कि यह सनी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म होगी।
फिल्म में सनी का सामना एक नहीं, बल्कि 6 खलनायकों से होने वाला है, जिनमें से एक रणदीप हुड्डा भी हैं।
अब 'जाट' से रणदीप की पहली झलक सामने आ गई है।
पहली झलक
रणदीप का दिखा धांसू अवतार
रणदीप फिल्म 'जाट' में सनी से भिड़ने को तैयार हैं। पोस्टर में रणदीप का धांसू अवतार दिख रहा है। फिल्म में उनके किरदार का नाम रणतुंगा होगा।
यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज होगी।
मैत्री मूवी मेकर्स ने इस फिल्म पर पैसा लगाया है। ये वही प्रोडक्शन हाउस है, जिसने अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
IT'S SUNNY DEOL VS RANDEEP HOODA IN 'JAAT'... 10 APRIL 2025 RELEASE... #RandeepHooda plays #Ranatunga, the antagonist in #Jaat.#Jaat – starring #SunnyDeol in the title role – will release in *cinemas* on [Thursday] 10 April 2025 #MahavirJayanti.
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 10, 2025
Also features… pic.twitter.com/5G9q8UPm9p