LOADING...
'रामायण' का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज, फिल्म के लिए आमने-सामने आए रणबीर कपूर और यश

'रामायण' का पहला प्रोमो वीडियो रिलीज, फिल्म के लिए आमने-सामने आए रणबीर कपूर और यश

Jul 03, 2025
12:37 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' की पिछले लंबे समय से चर्चा हो रही है। ऐलान होने के बाद से ही यह फिल्म सुर्खियों में है। 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी को माता सीता के किरदार के लिए चुना गया है। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अब 'रामायण' का पहला वीडियो सामने आ गया है, जिसमें भगवान राम के अवतार में रणबीर खूब जंच रहे हैं।

रामायण

वीडियो में यश की भी दिखी झलक

'रामायण' में सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। वीडियो में उनकी भी झलक दिख रही है। यश और रणबीर आमने-सामने दिख रहे हैं। इसमें राम और रावण के बीच संघर्ष देखने को मिल रहा है। बैकग्राउंड म्यूजिक भी दमदार है। रणबीर और यश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रावण के किरदार में यश को देख प्रशंसक गदगद हो गए हैं। फिल्म में लक्ष्मण का किरदार रवि दुबे निभा रहे हैं, वहीं सनी देओल भगवान हनुमान बनेंगे।

रिलीज

2 भागों में आएगी फिल्म

'रामायण' एक नहीं, बल्कि 2 भागों में रिलीज होगी। फिल्म का भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। सुपरस्टर यश इस फिल्म के सह-निर्माता भी हैं। सुपरस्टार यश इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़े हैं। 'रामायण' का बजट 835 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में यह अब तक की सबसे महंगी भारतीय फिल्म होगी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement