LOADING...
रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए बनाए सिक्स-पैक, सामने आई तस्वीरें
रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sandeepreddy.vanga)

रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए बनाए सिक्स-पैक, सामने आई तस्वीरें

Mar 10, 2023
01:44 pm

क्या है खबर?

8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' बॉक्स ऑफिस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। अब अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'एनिमल' की तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच रणबीर के फिटनेट ट्रेनर शिवोहम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें अभिनेता अपने सिक्स-पैक दिखते हुए नजर आ रहे हैं। रणबीर ने 'एनिमल' के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है।

फिल्म

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

'एनिमल' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार की टी-सीरीज और इसका लेखन और निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। निर्माताओं का दावा है कि इसमें रणबीर ऐसे अंदाज में दिखेंगे, जैसे उन्हें पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म में रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बता दें कि फिल्म में रश्मिका की जगह पहले परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

Advertisement

इंस्टाग्राम पोस्ट

वर्कआउट करते रणबीर

Advertisement