Loading...
रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए बदला खान-पान, इंदिरा कृष्णन ने खोले राज
'रामायण' के लिए रणबीर कपूर ने अपनाया सात्विक जीवन

रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाने के लिए बदला खान-पान, इंदिरा कृष्णन ने खोले राज

Nov 12, 2026
02:52 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका के लिए चुने जाने के बाद से ही रणबीर कपूर को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि, फिल्म में उनका अभिनय देखकर कई आलोचकों की राय बदल गई है। फिल्म में रणबीर की मां का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री इंदिरा कृष्णन ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि भगवान राम की भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाने के लिए रणबीर ने शाकाहारी बनने का फैसला किया था।

जवाब

इंदिरा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

इंदिरा ने भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर को चुने जाने पर हो रही आलोचना पर कहा, "हमारी ऐसी मानसिकता है कि अगर कोई आगे बढ़ रहा है और कोई नया किरदार निभाने की कोशिश कर रहा है, तो हमारे यहां ऐसे बहुत से दर्शक हैं, जो उसे नीचे खींचते हैं और ट्रोल करते हैं। मैं ऐसे लोगों से भी मिली हूं, जिन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि रणबीर ने भगवान राम का किरदार निभाया है।"

बदलाव

'रामायण' के लिए रणबीर ने खुद तो ऐसे बदला

इंदिरा ने आगे कहा कहा, "इस पूरी प्रक्रिया के दौरान वह पूरी तरह से शाकाहारी थे। मैंने देखा कि वह फल खाते थे और सुबह और शाम को खूब वर्कआउट करते थे। उनका एक तय रूटीन था। मैं सेट पर लगभग उनके साथ ही रह रही थी। यहां तक कि उनके वैनिटी वैन में भी फल रखे होते थे। वह पूरी तरह से खुद को अंदर और बाहर से श्री राम के रूप में ढालने की कोशिश कर रहे थे।"

ADVERTISEMENT

तारीफ

इंदिरा ने रणबीर को बताया बेहतरीन पिता

इंदिरा ने आगे कहा, "शूटिंग के समय उनका लोगों से बात करने और बर्ताव करने का उनका तरीका भी वैसा ही था। वह अक्सर राहा की पढ़ाई के बारे में बात करते थे और हमेशा इस बात की जानकारी लेते रहते थे कि राहा के लिए कौन सा कोर्स सही रहेगा। वह सभी चीजों में माहिर हैं। वह एक बेहतरीन अभिनेता के साथ-साथ एक शानदार पिता भी हैं।"

ADVERTISEMENT

फिल्म

'रामायण' के बारे में

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।

पौराणिक कथा पर आधारित यह 2-भागों वाली फिल्म कथित तौर पर 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है।

यह फिल्म 5 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में रणबीर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल और विवेक ओबेरॉय भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ADVERTISEMENT