'रामायण': दिल्ली में अमित शाह से मिलने पहुंचे रणबीर कपूर-साई पल्लवी, निर्माता भी रहे साथ
क्या है खबर?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण' रिलीज के बाद से सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। इसने अब तक दुनियाभर में 1,755 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। इस बीच फिल्म के कलाकार रणबीर कपूर और साई पल्लवी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस मौके पर उनके साथ निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक भी मौजूद रहे। पौराणिक महाकाव्य के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मुलाकात की झलकियां साझा की हैं।
गर्व
दिल्ली में गृह मंत्री से मिली 'रामायण' की टीम
'रामायण' के एक्स हैंडल द्वारा साझा तस्वीरों में, फिल्म की टीम को गृह मंत्री से मिलते देखा जा सकता है।
कैप्शन दिया है, 'टीम रामायण को गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर गर्व महसूस हुआ, क्योंकि फिल्म को पूरे देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में बहुत प्यार मिल रहा है।'
इस मौके पर शाह ने 'रामायण' की सफलता के लिए टीम को बधाई दी।
बता दें, फिल्म में रणबीर ने 'श्रीराम' और साई पल्लवी ने 'सीता' का किरदार निभाया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Team Ramayana was honoured to meet Home Minister Shri @AmitShah as the film continues to receive immense love across the country and in cinemas worldwide. pic.twitter.com/jSiTpGH16w
— The World Of Ramayana (@WorldOfRamayana) November 26, 2026