Page Loader
'एनिमल': रणबीर की फिल्म का नया गाना 'पापा मेरी जान' जारी, सोनू निगम ने दी आवाज 
गाना 'पापा मेरी जान' जारी (तस्वीर: एक्स/@TSeries)

'एनिमल': रणबीर की फिल्म का नया गाना 'पापा मेरी जान' जारी, सोनू निगम ने दी आवाज 

Nov 14, 2023
10:36 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर पिछले लंबे वक्त से अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं, जो साल 2023 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है, जिसे देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अब 'एनिमल' का तीसरा गाना 'पापा मेरी जान' रिलीज हो चुका है, जिसे सोनू निगम ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के बोल राज शेखर ने लिखे हैं।

एनिमल

1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म 

'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। भूषण कुमार फिल्म के निर्माता है। इसमें बॉबी देओल, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी हैं। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। अब टिकट खिड़की पर इस फिल्म का सामना विक्की कौशल, फातिम सना शेख और सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'सैम बहादुर' से होगा।

ट्विटर पोस्ट

'एनिमल' का नया गाना 'पापा मेरी जान' जारी