फिल्म 'एनिमल' का नया पोस्टर जारी, रणबीर कपूर का दिखा धांसू अवतार
रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। अब निर्माताओं ने सोमवार (18 सितंबर) को 'एनिमल' का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें रणबीर का धांसू अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म का टीजर 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। 'एनिमल' 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दें, पहले यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'एनिमल' का पोस्टर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'वह खूबसूरत है। वह जंगली है। उनका गुस्सा आपको 28 सितंबर को देखने को मिलेगा।' 'एनिमल' में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इसमें रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में अभिनय करती दिखाई देंगी। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। भूषण कुमार 'एनिमल' के निर्माता है।