रणबीर कपूर ने मुंबई में किराये पर दिया अपना घर, मिलेगा इतना किराया
रणबीर कपूर ने मुंबई के पाली हिल स्थित वास्तु बिल्डिंग में अपने 2,460 वर्ग फुट के आलीशान अपार्टमेंट को 11 लाख रुपये प्रति माह किराए पर दिया है।
इस फ्लैट को मशहूर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया था, जिसे रणबीर ने साल 2016 में 35 करोड़ रुपये में खरीदा था।
अब यह अपार्टमेंट अगले पांच सालों के लिए आदित्य शुक्ला का ठिकाना बनेगा। इस किराये के करार में हर साल 5 प्रतिशत की दर से किराया बढ़ने का प्रावधान है और 45 लाख रुपये का एक बड़ा सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है।
रणबीर बनेंगे 'रामायण' में राम
रणबीर ने हाल ही में अयोध्या में सरयू नदी के पास एक प्रोजेक्ट में करीब 3.31 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। रणबीर और आलिया भट्ट अपने हाल ही में मरम्मत करवाए गए पुश्तैनी घर 'कृष्णा राज बंगले' में रहने लगे हैं।
इस बंगले में दिवंगत ऋषि कपूर को समर्पित एक खास कमरा भी बनाया गया है। इस आलीशान बंगले की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये आंकी गई है।
इसके अलावा, वह बड़े बजट की फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं।