रामायण कॉमिक का पहला लुक आया सामने, इंटरनेट पर मचा धमाल
निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने हाल ही में दिल्ली में एक खास कॉमिक बुक जारी की है।
इस कॉमिक बुक के आर्टवर्क में पहली बार रणबीर कपूर को भगवान राम और साई पल्लवी को माता सीता के किरदार में दिखाया गया है। दोनों ही कलाकार अपने नए अवतार में बेहद दमदार और प्रभावशाली दिख रहे हैं।
फिल्म के भाग दीवाली 2026 और 2027 पर होंगे रिलीज
इस कॉमिक में यश का दमदार रावण, रवि दुबे का लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह की शूर्पणखा जैसे अन्य किरदारों की भी झलक दिखाई गई है।
कॉमिक बुक में अयोध्या, मिथिला, लंका और यहां तक कि ब्रह्मा-विष्णु-शिव के विस्तृत दृश्यों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
इससे प्रभावित होकर कुछ लोगों ने अपने AI आर्ट भी बनाने शुरू कर दिए हैं। फिल्म का ग्लोबल ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज किया जाएगा।
वहीं फिल्म का पहला भाग दीवाली 2026 में और दूसरा भाग दीवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।