'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च के लिए सैन डिएगो रवाना हुए रणबीर कपूर, देखें वीडियो
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' का ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम दिल्ली में हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च का अगला कार्यक्रम 23 जुलाई को सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2026 में आयोजित होना है, जिसके लिए रणबीर कपूर रवाना हो चुके हैं। अभिनेता का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां से रणबीर फिल्म के वैश्विक लॉन्च से पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अपनी उड़ान पकड़ने जा रहे थे।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
IT'S COMIC CON TIME BABYYYYY #SDCC pic.twitter.com/ncZbfEDD4q
— rambir era (@premkinaiyyaaa) July 22, 2026
वीडियो
कॉमिक-कॉन के लिए रवाना हुए रणबीर
सोशल मीडिया पर आए वीडियो में, रणबीर को काले रंग के कैजुअल कपड़ों में देखा जा सकता है।
अभिनेता अपनी कार से उतरते हैं और सीधे एयरपोर्ट से अंदर की ओर चले जाते हैं। इस दौरान अभिनेता ने वहां मौजूद पैपराजी को देखकर हैरानी भी जताई। सुरक्षा जांच की ओर बढ़ते हुए उन्होंने कहा, "इतनी रात भाई!"
उनकी ये यात्रा फिल्म के महत्वाकांक्षी अंतरराष्ट्रीय प्रचार अभियान के अगले चरण को चिह्नित करती है।
फिल्म
भारी-भरकम बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म
'रामायण' का निर्माण नमित मल्होत्रा ने किया है, जबकि निर्देशक तिवारी हैं।
करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म 2 भागों में बनकर तैयार हुई है। इसकी पहली कड़ी इस साल दिवाली, 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म में रणबीर 'श्रीराम' के किरदार में नजर आएंगे, जबकि साई पल्लवी 'माता सीता' के किरदार में दिखेंगी। यश इसमें 'रावण' का किरदार निभाते दिखाई देंगे और 'हनुमान' के किरदार में सनी देओल हैं।