Page Loader
फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग पूरी, जबरदस्त डांस करते नजर आए रणबीर कपूर 
फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग पूरी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ranbir__kapoor82)

फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग पूरी, जबरदस्त डांस करते नजर आए रणबीर कपूर 

Jul 10, 2023
04:43 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म साल 2023 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। अब खबर है कि रणबीर की 'एनिमल' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर 'बन ठन चली बोलो' गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। 'एनिमल' 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

एनिमल

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 

'एनिमल' में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में अभिनय करती दिखाई देंगी। इसमें अनिल, रणबीर के किरदार के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। 'एनिमल' का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इसका निर्माण भूषण कुमार द्वारा किया जा रहा है। 'एनिमल' में रणबीर गैंगस्टर बने हैं, जिनकी भिड़ंत बॉबी से होगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो