LOADING...
रणबीर कपूर की फिल्मों को बनने में क्यों लगते हैं सालों? बोले- ये मेरी बदकिस्मती
रणबीर कपूर ने अपनी फिल्मों की देरी पर की बात

रणबीर कपूर की फिल्मों को बनने में क्यों लगते हैं सालों? बोले- ये मेरी बदकिस्मती

Feb 15, 2026
12:51 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर ने हाल ही में अपनी फिल्मों के बनने में लगने वाले लंबे समय और प्रोडक्शन की देरी पर काफी ईमानदारी से अपनी बात रखी है। फैंस के बीच इस विषय पर चर्चा करते हुए उन्होंने खुलकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। अभिनेता ने स्वीकार किया कि उनके करियर में फिल्मों का लंबा खींचना एक दोहराव बन गया है। जहां अन्य फिल्में कुछ महीनों में सिमट जाती हैं, वहीं उनकी फिल्मों के लिए फैंस को लंबा इंतजार करना पड़ता है।

dcs

अपनी फिल्मों की देरी पर रणबीर ने कही ये बात 

रणबीर ने इंस्टाग्राम लाइव पर कहा, "ये मेरा दुर्भाग्य है कि जब दूसरे लोग फिल्में शुरू करते हैं तो वो 6 महीने में पूरी हो जाती हैं, लेकिन मेरी फिल्में पूरी होने में वक्त लेती हैं, लेकिन सच तो ये है कि जब भी फिल्म रिलीज होती है तो आप सब ये भूल जाते हैं कि उसे बनाने में कितना समय लगा। मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि मैं पिछले 3 साल से इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा था।"

खुलासा

'रामायण' के बाद आएगी रणबीर की 'लव एंड वॉर'

रणबीर ने पुष्टि की कि नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण: भाग 1' उनकी अगली रिलीज होगी। यह फिल्म दिवाली 2026 (अक्टूबर) में सिनेमाघरों में आएगी। एक फैन ने लाइव के दौरान बताया कि फिल्म की रिलीज रणबीर की बेटी राहा के जन्मदिन (नवंबर) के करीब है, जिसे रणबीर ने एक 'खूबसूरत संयोग' बताया। रणबीर ने साफ किया कि 'लव एंड वॉर' अब 'रामायण' के बाद रिलीज होगी। फिल्म दिसंबर 2026 या शुरुआती 2027 में दर्शकों के बीच आ सकती है।

Advertisement

अन्य फिल्में

'ब्रह्मास्त्र 2' की तैयारी जारी, 'ये जवानी है दीवानी 2' अभी नहीं

रणबीर ने बताया कि 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम जारी है। इसकी शूटिंग उम्मीद से कहीं जल्दी शुरू हो सकती है। उधर संदीप रेड्डी वांगा संग 'एनिमल पार्क' की शूटिंग अगले साल के मध्य तक शुरू हो सकती है। पिछले कुछ समय से रणबीर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर चर्चा जोरों पर है। इस पर उन्होंने कहा कि 'ये जवानी है दीवानी 2' की फिलहाल कोई योजना नहीं है, क्योंकि पहले भाग का अंत एकदम सटीक था।

Advertisement

रिकॉर्ड

रणबीर की पिछली फिल्म 'एनिमल' ने तोड़े थे कई रिकॉर्ड

रणबीर पिछली बार फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे, जिसने कमाई के मामले में कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। ये रणबीर के करियर की सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई थी। फिल्म ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की, जो एक 'A' सर्टिफिकेट (वयस्कों के लिए) वाली फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि थी। तृप्ति डिमरी, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी फिल्म का हिस्सा थे। उधर बॉबी देओल ने विलेन बनकर तहलका मचा दिया था।

Advertisement