रणबीर कपूर ने 'रामायण' के VFX पर हो रही आलोचनाओं का किया बचाव, जानें क्या बोले?
रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'रामायण' में इस्तेमाल हुए VFX का बचाव करने सामने आए हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ लोग इन VFX पर सवाल उठा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग, जो खुद को 'सीजी क्रिटिक्स' कहते हैं, उन्हें शायद विजुअल इफेक्ट्स बनाने की जटिल प्रक्रिया का अंदाजा नहीं है।
रणबीर ने बताया कि फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने विजुअल्स को सही से बनाने के लिए सालों तक कड़ी मेहनत की है।
दोनों ने हर बारीकी पर इतना ध्यान दिया है ताकि सब कुछ असली जैसा लगे।
नमित बोले 'रामायण' बनी है सिर्फ बड़े पर्दे के लिए
रणबीर ने यह भी समझाया कि किसी भी चीज को पर्दे के पीछे बैठकर जज करना आसान होता है, लेकिन असल में उसके पीछे बहुत काम होता है।
उन्होंने बताया कि फिल्म में आसमान के रंग जैसी छोटी-छोटी बातों को भी बहुत बारीकी से तैयार किया गया है। नमित ने कहा कि थिएटर के लिए तैयार किए गए VFX मोबाइल स्क्रीन पर उतने प्रभावशाली नहीं दिखते।
उन्होंने बताया कि जब दर्शकों ने 'रामायण' का टीजर 3D आईमैक्स में देखा, तो उनकी प्रतिक्रियाएं काफी अच्छी रही थीं। उनका मानना है कि इस फिल्म का पूरा आनंद तभी आएगा, जब इसे बड़े पर्दे पर देखा जाएगा।