'रामायण' के ट्रेलर लॉन्च पर काला चश्मा पहनकर क्यों पहुंचे रणबीर कपूर? बड़े प्यार से मांगी माफी
आने वाली बड़ी फिल्म 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर हाल ही में इसके ट्रेलर लॉन्च के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। इस दौरान वो धूप का चश्मा पहने हुए नजर आए। दरअसल, रणबीर की आंखों में इंफेक्शन हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें चश्मा लगाना पड़ा। कार्यक्रम में मौजूद अपने फैंस से उन्होंने बड़े ही प्यार और शालीनता से कहा, "मेरी आंखों में थोड़ा इंफेक्शन हो गया है... प्लीज बुरा मत मानिएगा।"
'रामायण' 2 हिस्सों में होगी रिलीज
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस दो-भाग वाली फिल्म 'रामायण' की स्टार कास्ट और टीम बेहद शानदार है। फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। इस ऐतिहासिक फिल्म के संगीत को खास बनाने के लिए ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान एक साथ आए हैं। फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज होने के लिए तैयार है, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।