NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 9 सितंबर को होगी रिलीज
    अगली खबर
    रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 9 सितंबर को होगी रिलीज
    'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 9 सितंबर को होगी रिलीज

    रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 9 सितंबर को होगी रिलीज

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Nov 27, 2021
    02:31 pm

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि ये दोनों कलाकार 29 नवंबर को अपनी सगाई करेंगे।

    वास्तविक जिंदगी में तो दोनों की जोड़ी खूब जमती है। पहली बार ये दोनों एक साथ पर्दे पर स्क्रीन शेयर करेंगे। रणबीर और आलिया अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।

    खबरों की मानें तो यह फिल्म अगले साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    रिपोर्ट

    गणेश विसर्जन के आंशिक अवकाश के साथ मेल खाती है रिलीज डेट

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, रणबीर और आलिया की 'ब्रह्मास्त्र' अगले साल 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है।

    एक सू्त्र ने बताया, "फिल्म की रिलीज डेट विशेष रूप से महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के कारण होने वाली आंशिक अवकाश के साथ मेल खाती है। मेकर्स ने रिलीज के लिए कई तरीखों पर चर्चा की है और उन्होंने अंतिम रूप से 9 सितंबर को फिल्म को दर्शकों के बीच लाने के बारे में विचार किया है।"

    निर्माण

    करण जौहर ने किया फिल्म को प्रोड्यूस

    कहा जा रहा है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इस संबंध में आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी द्वारा किया गया है। फिल्म को करण जौहर द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

    यह अयान की बड़े बजट की फिल्म बताई जा रही है। यह फिल्म हिन्दी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

    फिल्म को 2020 में रिलीज किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसका प्रोजेक्ट बाधित हुआ था।

    साइंस फिक्शन

    साइंस फिक्शन फिल्म है 'ब्रह्मास्त्र'

    यह साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसके बारे में बात करते हुए रणबीर ने बताया था कि यह एक सुपरहीरो की कहानी होगी।

    इस फिल्म में रणबीर अपना सपना पूरा करने के लिए पिता का घर छोड़ देते हैं। कहानी में रोचक मोड़ तब आता है, जब उन्हें अहसास होता है कि उनके पास स्पेशल पॉवर्स हैं।

    इसमें अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

    लव स्टोरी

    'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों के बीच पनपा था प्यार

    'ब्रह्मास्त्र' रणबीर और आलिया के लिए खास फिल्म है, क्योंकि 2017 में इसी फिल्म के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। रणबीर और आलिया 2017 से रिलेशनशिप में हैं।

    इन दोनों कलाकारों के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी है। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा गया है।

    अब देखना है कि कब ये दोनों अपने रिश्ते को शादी का नाम देते हैं।

    वर्कफ्रंट

    रणबीर और आलिया की आगामी फिल्में

    रणबीर संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' और लव रंजन की अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वह करण मल्होत्रा की 'शमशेरा' में दिखेंगे। उन्हें फिल्म 'एनिमल' में भी देखा जाएगा।

    वहीं, आलिया फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में नजर आने वाली हैं। वह करण जौहर की 'तख्त' में भी दिखेंगी। उन्हें करण की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा जाएगा।

    वह अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर भी चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ गुजरात टाइटंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: MI ने एलिमिनेटर में GT को हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    आलिया भट्ट

    शाहरुख ने आलिया के प्रोडक्शन में काम करने की जतायी इच्छा, किया प्रोफेशनल होने का वादा! बॉलीवुड समाचार
    करण की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में लीड रोल में होंगे रणवीर और आलिया करण जौहर
    हॉलीवुड की उड़ान भरने को तैयार आलिया, इंटरनेशनल एजेंसी से किया करार- रिपोर्ट मनोरंजन
    आलिया भट्ट अभिनीत 'गंगूबाई काठियावाड़ी' OTT पर नहीं होगी रिलीज, जानिए कारण बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' दीवाली के बाद हो सकती है रिलीज आलिया भट्ट
    बॉलीवुड के कलाकारों ने बढ़ते कोरोना के मामलों के प्रति लोगों को किया जागरूक बॉलीवुड समाचार
    कार्तिक आर्यन हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, फैंस से की दुआ करने की अपील मुंबई
    रणबीर कपूर हुए कोरोना वायरस संक्रमण से स्वस्थ, रणधीर कपूर ने दी जानकारी मुंबई

    ब्रह्मास्त्र फिल्म

    सामने आई सलमान की 'दबंग 3' की रिलीज़ डेट, इस तारीख़ को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट ने साइन की हॉरर कॉमेडी, पहली बार नजर आएगा अनोखा अंदाज! मनोरंजन
    बेहद आलीशान है शाहरुख का दुबई वाला विला, जानिए इसकी खास बातें बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: फिल्मों के अलावा इन तरीकों से भी पैसे कमाती हैं आलिया भट्ट बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    विक्की कौशल ने कैटरीना से रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जल्द सगाई कर लूंगा मुंबई
    बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के लिए सलमान खान हर महीने दे रहे 8.25 लाख रुपये किराया मुंबई
    अंतरिक्ष में शूट होने वाली पहली फिल्म बनी 'चैलेंज', धरती पर लौटी रूसी टीम रूस समाचार
    कंगना रनौत ने किया फिल्म 'धाकड़' की नई रिलीज डेट का ऐलान बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025