कंगना रनौत पर राणा दग्गुबाती का अगला दांव, 'स्केरी पिक्चर' का किया ऐलान
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और जाने-माने अभिनेता व फिल्म निर्माता राणा दग्गुबाती एक दिलचस्प प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिला चुके हैं। नई दिल्ली में हाल ही में हुए 'हॉररकॉन इंडिया 2026' में दग्गुबाती ने अपनी अगली भूतिया फिल्म की घोषणा की, जिसमें वह बतौर निर्माता काम करने वाले हैं और कंगना मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। वह 'स्केरी पिक्चर' नाम की भूतिया फिल्म बना रहे हैं, जिसका निर्देशन तेलुगु फिल्म निर्माता और अभिनेता रवि बाबू करेंगे।
फिल्म
कंगना ने भी साझा किया वीडियो
अपने भाषण के दौरान दग्गुबाती ने कहा, "ये एक भूतिया फिल्म है। इसे रवि बाबू ने बनाया है, जो मेरे दोस्त हैं। उन्होंने तेलुगु में कई भूतिया फिल्में बनाई हैं। और ये उनकी पहली हिंदी फीचर फिल्म है। इसके शीर्षक की घोषणा सबसे पहले यहीं की जा रही है।"
कंगना ने भी रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दग्गुबाती का वीडियो साझा करके इस फिल्म की पुष्टि कर दी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें फिल्म की घोषणा के वीडियो
A horror comeback deserves a setting like this! Rana Daggubati unveiled Kangana Ranaut’s next titled Scary Picture at HorrorCon India.
— Rahul Chauhan (@RahulCh9290) November 1, 2026
Can't wait to see what she has in store! ❤#KanganaRanaut pic.twitter.com/pnav0Bhoj2