'सूर्या47' की शूटिंग हुई पूरी, दिवाली 2026 पर सूर्या का नया अवतार उड़ाएगा सबके होश
सूर्या के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। उनकी अगली फिल्म, जिसे अभी 'सूर्या47' कहा जा रहा है, दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
इंडस्ट्री ट्रैकर रमेश बाला ने यह अपडेट दिया है। वहीं, 'आवेशम' जैसी सफल फिल्म बना चुके निर्देशक जिथु माधवन ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।
हालांकि, फिल्म को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है, फिर भी फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह दिख रहा है।
'सूर्या47' में सूर्या निभाएंगे ये भूमिका
यह एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सूर्या एक अजब-गजब पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में वे अपनी टीम के साथ एक ऐसे मिशन पर निकलते हैं, जिससे उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आता है।
सूर्या के साथ नजरिया नजीम फाहाद उनकी पार्टनर के रूप में दिखेंगी। वहीं, नसीलन भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।
फिल्म की शूटिंग पूरी होने का जश्न मनाते हुए टीम ने एक पर्दे के पीछे का वीडियो भी जारी किया, जिससे फैंस के बीच उत्सुकता और भी बढ़ गई है।