'रामायण' को लेकर बड़ा फैसला, भारत से पहले दुनिया के दुनियाभर में होगी रिलीज
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामयण' सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज हो रही है। दर्शक इसे अंतरराष्ट्रीय सिनेमाघरों में 6 नवंबर, 2026 से देख पाएंगे।
इसके 2 दिन बाद, यानी 8 नवंबर को दिवाली के खास मौके पर, यह फिल्म भारत में भी रिलीज की जाएगी।
फिल्म के ट्रेलर में अंतरराष्ट्रीय रिलीज की तारीख ही दिखाई गई थी, जिससे दर्शकों में थोड़ा भ्रम पैदा हो गया था, जो अब साफ हो गया है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'रामयण'?
निर्माता नमित मल्होत्रा का कहना है कि 6 नवंबर की रिलीज दुनिया भर में शुक्रवार को होने वाली फिल्मों के साथ मेल खाती है।
उनका यह भी कहना है कि दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए दिवाली का त्योहार एक बड़ा मौका होता है, इसलिए यह समय बिल्कुल सही है।
इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में होंगे, यश रावण, साईं पल्लवी सीता, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में दिखेंगे।
फिल्म के ट्रेलर को उसके शानदार दृश्यों और भव्य पैमाने के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।