'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रावण बने यश ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी को छोड़ा पीछे
क्या है खबर?
भारतीय सिनेमा और दुनियाभर के सिनेमाप्रेमियों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार आखिरकार समाप्त हो गया है। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित और भारत की सबसे भव्य फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई 2026 को तड़के शुभ ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:15 बजकर मिनट पर वैश्विक स्तर पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च से पहले निर्माताओं ने 16 शहरों और 400 से ज्यादा स्कूलों में इसकी खास स्क्रीनिंग रखकर युवाओं को इससे जोड़ा था।
ट्रेलर
रणबीर और यश का महा-संग्राम
फिल्म के 3D ट्रेलर से दर्शकों को 2 भागों में बन रही इस महत्वाकांक्षी फिल्म की एक बेहद खास और विस्तृत झलक मिल गई है।
फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर (श्रीराम) का शांत, तेजस्वी और सौम्य रूप दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है तो दूसरी तरफ यश (रावण) की खलनायकी और महाशक्तिशाली उपस्थिति तो रोंगटे खड़े कर देने वाली है।
बॉलीवुड के रणबीर और कन्नड़ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश के बीच जबरदस्त टकराव देखने ही बनता है।
आकर्षण
चर्चा में यश का खौफनाक 'रावण' अवतार
पहले प्रोमो में रणबीर कपूर के 'भगवान राम' के रूप पर जोर दिया गया था, जबकि ट्रेलर में कई अन्य किरदारों की झलक देखने को मिली है। हालांकि, पूरी तरह से छा जाने वाला किरदार यश का 'रावण' है।
ट्रेलर की शुरुआत उन्हीं से होती है और जिस अंदाज में उन्हें पेश किया गया है, वो दर्शकों को हैरान कर देगा। उनका भयानक रूप और एक्शन दृश्स खास छाप छोड़ते हैं।
यश का ये अंदाज सबसे अलग और अनोखा है।
दमदार मौजूदगी
दमदार एंट्री और बेमिसाल आभा से यश बने सबसे बड़ा आकर्षण
जैसे ही रावण की भव्य एंट्री होती है, यश अपनी दमदार मौजूदगी, बेमिसाल तीव्रता और शक्तिशाली आभा से सबका ध्यान खींच लेते हैं, जो हर फ्रेम को यादगार बनाता है।
उनका ये अभिनय इतना आकर्षक है कि वो ट्रेलर का सबसे बड़ा आकर्षण बन गए है, वहीं रणबीर कपूर 'भगवान राम' के रूप में शांति और दृढ़ विश्वास लाते हैं, लेकिन ये यश का शानदार और विशाल अभिनय ही है, जो दर्शकों पर सबसे गहरी छाप छोड़ता है।
किरदार
रणबीर और साई की सादगी ने भी जीता दिल
4 मिनट से लंबे इस ट्रेलर में जहां यश का 'रावण' अवतार छा गया है, वहीं रणबीर कपूर का 'श्रीराम' का शांत व दिव्य रूप और साई पल्लवी की 'सीता' के रूप में सादगी दर्शकों को प्रभावित करती है।
दूसरी ओर लारा दत्ता कैकेयी, अरुण गोविल दशरथ, रवि दुबे लक्ष्मण और रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रूप में नजर आ रही हैं।
ये ट्रेलर आखिरकार फिल्म की दुनिया और इसके बाकी किरदारों का पूरा दीदार कराता है।
जादू
हंस जिमर-रहमान का संगीत और DNEG के शानदार विजुअल्स
फिल्म का पैमाना और 3D इफेक्ट्स बेहद शानदार हैं, खासकर ऐरावत हाथी वाला दृश्य काफी प्रभावित करता है।
फिल्म की विजुअल क्वालिटी सबसे बड़ा सरप्राइज है, जिसने VFX और CGI की सारी चिंताओं को दूर कर दिया है। नमित मल्होत्रा के ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG के विजुअल्स बेहद शानदार और यथार्थवादी हैं।
इसके साथ ही ऑस्कर विजेता हंस जिमर और एआर रहमान का भव्य बैकग्राउंड म्यूजिक हर सीन में गजब का रोमांच, भावुकता और भव्यता भर देता है।
जानकारी
दिवाली 2026 में 'रामायण: पार्ट 1' और साल 2027 में 'पार्ट 2'
बता दें कि 'दंगल' और 'छिछोरे' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' दिवाली, 2026 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 'रामायण: पार्ट 2' दिवाली, 2027 में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।