'रामायण' का ट्रेलर ऑनलाइन लीक, सोनी पिक्चर्स से डील के चक्कर में टली थी रिलीज
मनोरंजन
रणबीर कपूर, यश और साईं पल्लवी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर ऑनलाइन लीक हो गया है।
पहले ये ट्रेलर 24 जुलाई, 2026 को कॉमिक-कॉन सैन डिएगो में आधिकारिक तौर पर रिलीज होने वाला था। हालांकि, निर्माताओं सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के बीच हुई नई साझेदारी के कारण आखिरी वक्त पर इसकी रिलीज टाल दी गई थी, जिसके बाद ये ऑनलाइन लीक हो गया।
दिवाली, 2026 में रिलीज होगी फिल्म
ट्रेलर टलते ही सोशल मीडिया पर खराब क्वालिटी के लीक क्लिप्स वायरल होने लगे, जिससे फैंस काफी निराश हो गए। कई लोग तो इस लीक को रिलीज में हुई देरी से जोड़कर देखने लगे।
निर्माता नमित मल्होत्रा ने साफ किया कि सोनी के साथ मिलकर दुनियाभर में फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना है, इसलिए ट्रेलर को रोका गया था। लीक के बावजूद लोग अब भी दिवाली, 2026 में इसकी भव्य रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।