'रामायण' के अंत में मिला खास तोहफा, जानिए क्यों सीक्वल के लिए बढ़ेगी उत्सुकता
क्या है खबर?
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की फिल्म 'रामायण: भाग 1' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। सोशल मीडिया पर पहले से पौराणिक महाकाव्य को लेकर उत्साह था और अब फिल्म ने रिलीज होकर उस उत्साह को सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है। काफी वक्त से चर्चा थी कि फिल्म का पहला भाग ऐसे मोड़ पर खत्म होगा जो सीक्वल के लिए प्रतीक्षा बढ़ा देगा। ताजा अपडेट है कि पहले भाग के अंत में सनी देओल शानदार फिनाले देते हैं।
तोहफा
हनुमान के किरदार के साथ पहले भाग का हुआ अंत
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' में सनी 'भगवान हनुमान' का किरदार निभा रहे हैं और निर्माताओं ने उनकी झलक को शुरुआत से छिपाकर रखा है।
ऐसा अनुमान था कि निर्माताओं ने उनका किरदार फिल्म के आखिरी पलों के लिए रिजर्व रखा होगा।
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, ठीक होगा ही हुआ है, क्योंकि सनी फिल्म के एंड क्रेडिट्स के दौरान भगवान हनुमान के रूप में एक शानदार प्रवेश करते हैं जो दर्शकों को एक जबरदस्त फिनाले देता है।
योजना
सीक्वल के लिए इंतजार बढ़ता है सनी का किरदार
रिपोर्ट के अनुसार, एंड क्रेडिट्स में आकर सनी ने अपने किरदार से सीक्वल के लिए उत्साह बढ़ाने का काम किया है।
यह ठीक वैसे ही है, जैसे 'बाहुबली' (2015) में था कि 'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' इस पल ने जबरदस्त क्यूरियोसिटी पैदा की और दूसरे भाग के लिए उत्साह को काफी बढ़ा दिया।
निर्माताओं को उम्मीद है कि 'रामायण' के अंत में हनुमान के आने से दर्शक बेसब्री के साथ सीक्वल का इंतजार करेंगे, जो 2028 में आएगा।