नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' का हाल ही में जकार्ता में एक शानदार प्रीमियर हुआ। इस मौके पर प्रशंसक पारंपरिक भारतीय लिबास में नजर आए, जो सच में देखने लायक था।
रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे सितारों से सजी यह फिल्म भारत के पौराणिक महाकाव्यों से प्रेरणा लेकर बनाई गई है।
वहीं, थाईलैंड में इसने अपने पहले लंबे वीकेंड में ही 5.15 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
फिल्म ने दुनियाभर में कमा डाले इतने करोड़
यह फिल्म सिर्फ भारत में ही धमाल नहीं मचा रही, बल्कि इसने दुनियाभर में 800 करोड़ से ज्यादा का कमाई कर ली है।
अभी इसे होंग कोंग, मैक्सिको और सेंट्रल एशिया जैसे देशों में भी रिलीज किया जा रहा है।
इसकी कहानी दक्षिण-पूर्वी एशिया में भी लोगों के दिलों को छू रही है, क्योंकि वहां 'रामायण' के कई रूप स्थानीय संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं।