Loading...
'रामायण' में रणबीर-यश को देखने के लिए बेताब रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी पर भी हुईं फिदा
'रामायण' पर फिदा हुईं रश्मिका मंदाना

'रामायण' में रणबीर-यश को देखने के लिए बेताब रश्मिका मंदाना, साई पल्लवी पर भी हुईं फिदा

Nov 05, 2026
06:29 pm

क्या है खबर?

पति विजय देवरकोंडा के बाद अब अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने भी नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' की पूरी टीम को बधाई दी है। राश्मिका ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा कर निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ की। उन्होंने साई पल्लवी को 'सीता' के रूप में बेहद खूबसूरत बताया, रणबीर कपूर को 'भगवान राम' और यश को 'रावण' के किरदार में देखने के लिए उत्सुकता जताई और साथ ही साथ इस फिल्म की सफलता की भी कामना की।

खास पोस्ट

हर दिल में जादू चलाएगी फिल्म- रश्मिका

राश्मिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट साझा कर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के प्रति अपनी भारी उत्सुकता जाहिर की है।

राश्मिका ने लिखा, 'रामायण की पूरी टीम को ढेरों बधाई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और हर किसी के दिल में अद्भुत जादू चलाए। मैं इस महागाथा को पर्दे पर अनुभव करने के लिए बेहद बेताब हूं।'

फिल्म 'एनिमल' में रणबीर संग काम कर चुकीं राश्मिका ने उनके 'भगवान राम' के रोल के लिए खास प्यार जताया।

तारीफ

रणबीर के 'राम' और साईं के 'सीता' अवतार की मुरीद हुईं राश्मिका

राश्मिका ने अपने 'एनिमल' को-स्टार रणबीर पर प्यार लुटाते हुए लिखा, 'रणबीर को ढेर सारा प्यार, तुम्हें 'भगवान राम' के रूप में देखने का इंतजार है।'

इसके साथ ही उन्होंने साईं पल्लवी की तारीफ करते हुए लिखा, 'साईं, तुम्हें ढेर सारा प्यार। 'सीता' के रूप में तुम बेहद खूबसूरत लग रही हो, तुम्हें पर्दे पर चमकते देखने के लिए बेताब हूं।'

फिल्म 'रामायण' में 'रावण' का दमदार किरदार निभा रहे सुपरस्टार यश को भी राश्मिका ने खूब सराहा है।

ADVERTISEMENT

विजन

किया नितेश तिवारी के विजन को सलाम

राश्मिका ने 'रावण' बने यश की सराहना करते हुए कन्नड़ में खास संदेश लिखा और उन्हें इस रोल में देखने के लिए उत्सुकता जताई।

'रामायण' के भव्य पैमाने और इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए की गई कड़ी मेहनत की भी जमकर तारीफ की। निर्देशक नितेश तिवारी के नाम संदेश में उन्होंने लिखा कि रामायण जैसी कालजयी और महान कहानी को जीवंत करना कोई आसान काम नहीं है, इसमें पूरी टीम का प्यार, समर्पण और विजन साफ झलकता है।

ADVERTISEMENT

शुभकामनाएं

नमित मल्होत्रा और पूरी टीम को दी बधाई

राश्मिका ने नमित मल्होत्रा, संगीतकार एआर रहमान और फिल्म की पूरी क्रू को शुभकामनाएं देते हुए इसकी सफलता की कामना की।

फिल्म में रणबीर 'भगवान राम', साई पल्लवी 'माता सीता' और यश 'रावण' की मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

रवि दुबे 'लक्ष्मण' के किरदार में हैं, जबकि अगले भाग में सनी देओल 'हनुमान' के रूप में नजर आएंगे। हालांकि, रहमान और हंस जिमर के संगीत से सजी इस फिल्म को दर्शकों व समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

ADVERTISEMENT