'रामायण' का अंग्रेजी ट्रेलर देखकर मुरीद हुए प्रशंसक, बताया हिंदी संस्करण से बेहतर
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: भाग 1' को वैश्विक स्तर पर रिलीज करने की योजना है। पिछले महीने फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी हुआ था। अब निर्माताओं ने इसका अंग्रेजी ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है और साथ में रिलीज तारीख बताई है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि हिंदी के मुकाबले 'रामायण' का अंग्रेजी ट्रेलर ज्यादा प्रभावशाली है। इसके अलावा हालिया रिलीज ट्रेलर में मौजूद कुछ बदलाव ने लोगों का ध्यान खींचा है।
प्रतिक्रिया
लोगों ने हिंदी और अंग्रेजी संस्करणों की तुलना की
'रामायण' के अंग्रेजी ट्रेलर को देखकर एक यूजर ने लिखा, 'ये क्या है, ये इंग्लिश डब है????? बहुत शानदार लग रहा है।'
दूसरे ने लिखा, 'अंग्रेजी संस्करण किसी तरह हिंदी संस्करण से अलग और कहीं बेहतर लगता है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने क्या बदलाव किए, यह मुझे धीरे-धीरे पसंद आ रहा है।'
एक यूजर ने लिखा, 'एक ही फुटेज होने के बावजूद ट्रेलर कितना अलग दिख रहा।'
हिंदी संस्करण के मुकाबले लोग अंग्रेजी संस्करण को बेहतर बता रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'रामायण' का अंग्रेजी ट्रेलर
An epic journey unlike anything seen before.
— Sony Pictures UK 🎬 (@SonyPicturesUK) August 5, 2026
Watch the official trailer for #Ramayana, coming soon to cinemas worldwide. pic.twitter.com/Fqw8Z9p3nw
बदलाव
हिंदी संस्करण की हूबहू नकल नहीं अंग्रेजी ट्रेलर
अंग्रेजी ट्रेलर की खासियत ये है कि इसमें अपने किरदारों की डबिंग खुद कलाकारों ने की है।
हालांकि, ट्रेलर में दिखाए गए कुछ दृश्यों को अंग्रेजी संस्करण से हटा दिया गया है, जिससे देखने का अनुभव थोड़ा अलग हो जाता है। इसकी अवधि भी 4 मिनट 10 सेकंड से घटाकर 3 मिनट 55 सेकंड की गई है।
वहीं वर्ल्डवाइड रिलीज तारीख 6 नवंबर, 2026 बताई गई है।
फिल्म में साई पल्लवी, रवि दुबे, सनी देओल और यश भी मौजूद हैं।