'रामायण' लेकर कब सिनेमाघरों में आएंगे रणबीर कपूर? रिलीज तारीख का हुआ खुलासा
क्या है खबर?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी पौराणिक महाकाव्य 'रामायण' का पहला भाग दिवाली पर रिलीज होगा। हालांकि फैंस को हमेशा से इसकी रिलीज तारीख का इंतजार रहा है, जिसे लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि रणबीर कपूर अभिनीत ये फिल्म 6 नवंबर को विश्व स्तर पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले अटकलें थीं कि 'रामायण' को 30 अक्टूबर पर, यानी दिवाली से एक हफ्ते पहले रिलीज किया जाएगा।
खुलासा
दिवाली से 2 दिन पहले 'रामायण' को रिलीज करने की तैयारी
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में एक सूत्र ने कहा, "विचार यह है कि फिल्म एक ही दिन रिलीज हो। इसलिए, फिल्म 6 नवंबर को दुनियाभर के अधिकांश बाजारों में रिलीज होगी।"
दिवाली से पहले के कुछ दिन बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कमजोर माने जाते हैं, लेकिन व्यापार और उद्योग जगत का मानना है कि 'रामायण' अपवाद साबित होगी।
सूत्र ने आगे कहा, "रामायण को लेकर जबरदस्त उत्साह है, इसलिए यह फिल्म धमाकेदार शुरुआत करेगी।"
चुनौती
'रामायण' को लेकर क्या सोचते हैं रणबीर?
द डायरेक्ट से बात करते हुए रणबीर ने कहा था कि 'रामायण' को सिर्फ 2 फिल्मों में समेटना आसान नहीं था।
उन्होंने कहा था, "सच कहूं तो रामायण को बताने के लिए शायद 10 भागों वाली फिल्म की जरूरत होगी, लेकिन 2 भागों में इसे संक्षिप्त रूप में समेटना बहुत मुश्किल था।"
इसका ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली हैं।
फिल्म में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे और सनी देओल समेत तमाम सितारे मौजूद हैं।