बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की छप्परफाड़ कमाई जारी, पर 'धुरंधर 2' अब भी नंबर वन
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,110 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। खबरों के अनुसार, इसने भारत में अपने 9वें दिन 47.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसकी कुल घरेलू कमाई 612.45 करोड़ रुपये पहुंच गई है। हालांकि, आदित्य धर की 'धुरंधर 2' अब भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस की रेस में सबसे आगे है।
कमाई
कई फिल्मों को पीछे छोड़ 'रामायण' ने मारी बाजी
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'रामायण' ने 9वें दिन 25 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल विदेशी ग्रॉस कलेक्शन 378.5 रुपये करोड़ हो गया।
'रामायण' ने रिलीज के महज 8 दिनों के अंदर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। केवल 'पुष्पा 2' और 'धुरंधर 2' ही इस मुकाम तक इससे जल्दी (7 दिन) पहुंचने वाली भारतीय फिल्में हैं।
'रामायण' ने 'बाहुबली 2' (10 दिन), 'RRR' (16 दिन) और 'KGF 2' (18 दिन) के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
फिल्म
'छावा' को पछाड़कर 'रामायण' ने मचाया धमाल
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की शानदार कमाई जारी है। इस फिल्म ने विकी कौशल की 'छावा' को पछाड़ दिया है, जिसने भारत में कुल 601.57 करोड़ रुपये कमाए थे।
इससे पहले 'रामायण' घरेलू कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' (544.28 करोड़) और रणबीर कपूर की 'एनिमल' (556.36 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है।
फिलहाल देश और दुनियाभर के सिनेमाघरों में रणबीर की इस फिल्म का दबदबा कायम है।