Loading...
'रामायण' पर भारी पड़ी 'आदिपुरुष', प्रभास के आगे क्यों धरा रह गया रणबीर-यश का स्टारडम?
'आदिपुरुष' से पिछड़ी 'रामायण'

'रामायण' पर भारी पड़ी 'आदिपुरुष', प्रभास के आगे क्यों धरा रह गया रणबीर-यश का स्टारडम?

Nov 06, 2026
02:28 pm

क्या है खबर?

रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को दुनियाभर में रिकॉर्ड स्तर पर रिलीज किया गया। आमतौर पर भारतीय फिल्मों को विदेशों में करीब 3 हजार और भारत में 6-7 हजार स्क्रीन मिलती हैं, लेकिन 'रामायण' को भारत के बाहर 50 हजार स्क्रीन और देशभर में 8-9 हजार स्क्रीन पर रिलीज किया गया। इतनी बड़ी रिलीज के बावजूद फिल्म पहले दिन की कमाई में प्रभास की 'आदिपुरुष' से पीछे रह गई। हालांकि, इसे दर्शकों और समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

तुलना

पहले दिन का मुकाबला हारी रणबीर कपूर की फिल्म

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' ने रिलीज के पहले दिन भारत में 86.75 करोड़ रुपये की बंपर कमाई की थी। उस समय इस फिल्म को देशभर में 16,452 शोज में दिखाया गया था।

इसके मुकाबले, रणबीर कपूर और यश की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण' पहले दिन भारत में महज 64.85 करोड़ रुपये ही जुटा पाई। भारी स्टारकास्ट और 25,000 से ज्यादा शोज मिलने के बावजूद 'रामायण' पहले दिन की कमाई में 'आदिपुरुष' से पीछे छूट गई।

रिलीज

550 करोड़ बजट, 9,500 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी 'आदिपुरुष'

जून, 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' उस समय भारत की सबसे महंगी फिल्म थी, जिसे लगभग 550 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया गया था।

इस फिल्म में प्रभास ने भगवान राम, कृति सैनन ने सीता और सैफ अली खान ने रावण का किरदार निभाया था। रिलीज के पहले दिन इसे भारत में 6,500 और विदेशों में 3,000 स्क्रीन मिले थे। ये भारतीय सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी रिलीज में से एक थी।

ADVERTISEMENT

रामायण

1,600 करोड़ बजट, विदेशों में 50,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई 'रामायण'

उधर 'रामायण: पार्ट 1' को 1,600 करोड़ के विशाल बजट में बनाया गया है। इसमें राम के रूप में रणबीर और रावण के रोल में यश जैसे 2 बड़े सुपरस्टार हैं।

इसी वजह से फिल्म को अकेले भारत में 9,000 स्क्रीन्स मिली, वहीं सोनी पिक्चर्स के साथ हुई डील के चलते विदेश में इसे 50,000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया, जो पिछले 30 सालों में किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा पैमाना है।

ADVERTISEMENT

जलवा

55 लाख टिकटों की ताकत से प्रभास ने ऐसे रोका रणबीर-यश का रास्ता

'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ की कमाई की, जिसमें 25 लाख टिकट बिके और IMAX जैसे महंगे टिकटों का बड़ा सहारा मिला।

इसके मुकाबले 'आदिपुरुष' ने पहले दिन 86.75 करोड़ की बंपर कमाई की थी और 55 लाख टिकट बेचे थे। इसका मुख्य कारण प्रभास की जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी, जिसने अकेले तेलुगू राज्यों में फिल्म को बंपर ओपनिंग दिलाई। यही वजह है कि ज्यादा स्क्रीन्स और महंगे टिकट के बावजूद 'रामायण' प्रभास का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई।

उम्मीद

1,600 करोड़ी 'रामायण' को अब दिवाली का सहारा

विदेशों में 50,000 सिनेमाघरों में लगने के बावजूद 'रामायण' को पहले दिन वैसी धमाकेदार कमाई नहीं मिली, जैसी उम्मीद थी। फिल्म ने विदेश से पहले दिन करीब 44 करोड़ ही कमाए। इसकी तुलना में 'आदिपुरुष' ने बहुत कम सिनेमाघरों में रिलीज होकर भी करीब 25 करोड़ कमा लिए थे।

अब अपनी 1,600 करोड़ की बड़ी लागत निकालने के लिए 'रामायण: पार्ट 1' को लोगों की तारीफों और दिवाली की छुट्टियों का सहारा लेना होगा।

ADVERTISEMENT