'रामायण' रिव्यू: यश के आगे फीके पड़े रणबीर कपूर? राम-सीता की जोड़ी से निराश हुए दर्शक
क्या है खबर?
नितेश तिवारी की बहुचर्चित फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक तरफ जहां दर्शक फिल्म के भव्य विजुअल्स और 'रावण' के रूप में यश के दमदार अभिनय की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर के 'भगवान राम' वाले किरदार से कई लोग निराश नजर आ रहे हैं।
सराहनाे
'रावण' बन छा गए यश
फिल्म में 'रावण' के किरदार में यश के अभिनय और जटायु के साथ उनके आमने-सामने के युद्ध वाले सीन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।
लोग 'जटायु बनाम रावण' सीक्वेंस को फिल्म का सबसे बड़ा हाईलाइट बता रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'भाई, 'रामायण' का जटायु बनाम रावण सीक्वेंस देखकर तो मेरे पास शब्द ही नहीं बचे! मैं पूरी तरह स्क्रीन से चिपका रहा। वो रोमांच, वो भावनाएं और वो भव्य पैमाना... सच में रोंगटे खड़े हो गए।'
ट्विटर पोस्ट
जटायु और रावण के एक्शन सीन की कायल हुई जनता
The Jattayu vs Ravana action set piece is probably one of the most technically outstanding sequences I’ve seen in Indian Cinema#Ramayana
— ANMOL JAMWAL (@jammypants4) November 5, 2026
आलोचना
रणबीर की फीकी एक्टिंग ने खराब किया मजा?
हालांकि, फिल्म को लेकर सभी दर्शक खुश नहीं हैं। कुछ के मुताबिक, फिल्म में कोई आत्मा ही नहीं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की कास्टिंग पर सवाल उठाए हैं।
उनके मुताबिक, दोनों भगवान राम और माता सीता के किरदारों में फिट नहीं बैठते। खासतौर पर रणबीर की एक्टिंग को काफी फीका बताया जा रहा है।
कुछ दर्शकों ने तो फिल्म को बेजान बताते हुए कहा कि उनकी अदाकारी ने पूरा अनुभव खराब कर दिया।
ट्विटर पोस्ट
रणबीर कपूर-साईं पल्लवी ने नहीं जीता दिल
#Ramayana - Yash as Ravana steals the show. His Seq r terrific. Outstanding CG, Visuals; That Climax Jatayu Seq is Wow. Ranbir-Sita Episodes fail to bring emotion. Laxman Gud. Music is biggest letdown. Well Known Story, Unexciting Lengthy Drama tests patience at most parts. Grand…
— Christopher Kanagaraj (@Chrissuccess) November 5, 2026
एक्टिंग
यश के जबरदस्त रोब के बीच रकुल ने भी जीता दर्शकों का दिल
'रामायण' को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बीच यश के 'रावण' अवतार की जमकर तारीफ हो रही है।
एक यूजर ने लिखा, 'इस पूरी फिल्म को झेलने की इकलौती वजह यश ही हैं, जबकि दूसरे ने उनके रोबदार परफॉर्मेंस की सराहना की, वहीं शूर्पणखा के किरदार में रकुल प्रीत सिंह ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा।
उधर कुछ दर्शकों का मानना है कि भावनात्मक स्तर पर फिल्म को थोड़ा और मजबूत बनाया जा सकता था।
ट्विटर पोस्ट
रकुल भी बटोर रहीं वाहवाही
THE SCREEN PRESENCE! THE EXPRESSIONS! THE BEAUTY! Rakul Preet Singh has done such a wonderful job portraying Surpanakha. She brings a remarkable presence to every moment. 🙏 #RakulPreetSingh #RamayanaReview
— Raja (@shekhar9u) November 4, 2026
स्तर
भव्यता में हिट, भावनाओं में थोड़ी सुस्त
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 3 घंटे 15 मिनट की 'रामायण' को लेकर दर्शक बंटे नजर आ रहे हैं।
जहां भव्य सेट्स, VFX, एक्शन और एआर रहमान-हंस जिमर के म्यूजिक की जमकर तारीफ हो रही है, वहीं कुछ लोगों ने नितेश तिवारी के निर्देशन को औसत बताया है और राम-सीता के बीच भावनात्मक जुड़ाव को कमजोर बताया।
इसके अलावा लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे के अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस को दर्शकों ने काफी सराहा है।