'रामायण' को 21 वें दिन झटका, फिर भी दुनियाभर में चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बनी
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से दोहरे आंकड़ों में कमाई करते हुए नए-नए रिकॉर्ड बना रही थी। बुधवार को इसके कलेक्शन में भारी गिरावट आई है और कमाई महज एकल आंकड़े तक सीमित रह गई। इसके बावजूद फिल्म ने दम दिखाते हुए अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की सूची चौथे नंबर पर आ गई।
कलेक्शन
'रामायण' की कमाई में आई भारी गिरावट
सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' ने अपनी रिलीज के 21वें दिन 9.60 करोड़ रुपये कमाए हैं।
यह पिछले 20 दिनों के मुकाबले अब तक का सबसे कम आंकड़ा रहा है, जिसके बाद फिल्म की कुल नेट कमाई 982.55 करोड़ रुपये और ग्रॉस कमाई 1,173.60 करोड़ रुपये हो गई है।
विदेशों में, फिल्म ने 21वें दिन 6 करोड़ कमाए, जिससे कुल विदेशी कमाई अब तक 582 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, वैश्विक कुल कलेक्शन 1,755.60 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म
इन 3 फिल्मों से अभी भी पीछे 'रामायण'
'रामायण' ने अपने वैश्विक कलेक्शन के साथ 'पुष्पा 2' (1,742 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
अब यह दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली आमिर खान की फिल्म 'दंगल' (2,070 करोड़), रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (1,813.40 करोड़) और प्रभास अभिनीत 'बाहुबली 2' (1,788 करोड़) से पीछे है।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं।
इस पौराणिक गाथा में साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल भी हैं।