'रामायण' की कमाई में 20वें दिन आया उछाल, दुनियाभर में इतना हुआ कारोबार
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए बैठी है। कारोबारी दिनों में इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन लगता है कि फिल्म को गुरु नानक जयंती की छुट्टी का पूरा फायदा मिला है। इसने रिलीज के 20वें दिन कमाई के मामले में फिर से बढ़त हासिल की है। वहीं, दुनियाभर में इसकी नजर 'बाहुबली 2' का रिकॉर्ड तोड़ने पर टिकी है। आइए जानते हैं 'रामायण' का अब तक का कुल कलेक्शन।
कमाई
'रामायण' का ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 20वें दिन यानी, मंगलवार को 17.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह कलेक्शन 19वें दिन हुई कमाई 12.70 करोड़ रुपये के मुकाबले ज्यादा है।
इस तरह 'रामायण' का कुल नेट कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपये हो गया है।
विदेशों में, फिल्म ने 20वें दिन 5 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब तक 573 करोड़ रुपये हो गई है। इसके साथ ही, इसका वैश्विक कुल कलेक्शन अब 1,735.15 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म
इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने से दूर 'रामायण'
'रामायण' दुनियाभर की सबसे कमाऊ फिल्मों की सूची में अभी चौथे नंबर पर टिकी है।
आमिर खान की फिल्म 'दंगल' 2,070 करोड़ रुपये के साथ दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की सूची में सबसे ऊपर है।
इसके बाद 'धुरंधर 2' (1,813.40 करोड़) और 'बाहुबली 2' (1,788 करोड़) के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर है।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है और इसमें रणबीर के अलावा, साई पल्लवी, रवि दुबे, यश और अरुण गोविल हैं।