रणबीर कपूर की 'रामायण' का प्रधानमंत्री मोदी ने किया जिक्र, युवाओं से की ये अपील
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' वैश्विक स्तर तक अपनी कमाई का परचम लहरा रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी एक खास बातचीत के दौरान इस पौराणिक महाकाव्य का जिक्र किया। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के साथ अपनी जॉइंट ब्रीफिंग के दौरान, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पवित्र गाथा अब युवा पीढ़ी तक पहुंच रही है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब 'रामायण' दुनियाभर के सिनेमाघरों में धूम मचा रही है।
लोकप्रियता
'रामायण' को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री मोदी?
प्रधानमंत्री ने बताया कि कैसे आज के युवा लोग 'रामायण' की कहानी और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा, "रामायण की कहानी फिल्मों और टेक्नोलॉजी के जरिए युवा पीढ़ी तक पहुंच रही है। हम चाहते हैं कि भारत और नेपाल के युवा क्रिएटर मिलकर काम करें ताकि नए और एडवांस्ड मीडियम की मदद से अपनी विरासत को दुनियाभर में दिखा सकें। अगले WAVE समिट में, हम नेपाल से एक नए डेलीगेशन का स्वागत करेंगे।"
यात्रा
प्रधानमंत्री ने अपनी जनकपुरी यात्रा को याद किया
उन्होंने भारत-नेपाल के बीच साझा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों पर बात की। साथ ही, भगवान राम और माता सीता को उनकी साझा सभ्यता और आस्था का प्रतीक बताया।
प्रधानमंत्री ने 2018 में जनकपुर की अपनी यात्रा को भी याद किया, जहां उन्होंने बताया था कि कैसे भारत के पवित्र तीर्थ स्थल और भगवान राम की कहानी नेपाल से भी गहराई से जुड़ी है।
बता दें, 'रामायण' का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इसमें यश और साई पल्लवी भी हैं।