Loading...
'रामायण 2' कब मचाएगी सिनेमाघरों में तहलका? जानें फिल्म से जुड़ा सबकुछ
रणबीर-यश की 'रामायण 2' कब मचाएगी धमाल

'रामायण 2' कब मचाएगी सिनेमाघरों में तहलका? जानें फिल्म से जुड़ा सबकुछ

Nov 11, 2026
04:48 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: भाग एक' की रिलीज के बाद दर्शकों को अब इसके दूसरे भाग का इंतजार है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत यह फिल्म भारतीय महाकाव्य पर आधारित 2 भागों में बनी है। हालांकि, निर्माताओं ने दूसरे भाग की रिलीज तारीख में बदलाव किया है। निर्माता नमित मल्होत्रा ने पुष्टि की है कि 'रामायण: भाग 2' अब दिवाली 2027 के बजाय दिवाली 2028 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिलीज

क्यों साल 2028 में रिलीज होगी 'रामायण 2'?

'रामायण 2' के टालने के कारण के बारे में बात करते हुए नमित ने कहा, "बात यह है कि लोगों में इसे लेकर उत्साह है, इसलिए हम थोड़ा और समय लेना चाहते हैं ताकि जब हम ग्रैंड फिनाले पेश करें, तो हमारे पास 'भाग एक' की तरह ही काम करने के लिए पर्याप्त समय हो। मेरा सच में मानना ​​है कि इतने बड़े पैमाने की फिल्म के साथ पूरा न्याय करने के लिए हमें उस अतिरिक्त साल की जरूरत है।"

कहानी

'रामायण 2' होगी एक दम अलग कहानी

नमित ने आगे कहा, "जब 'भाग 2' आएगा, तो वह बिल्कुल अलग कहानी होगी। हम कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते थे या जरूरत से ज्यादा आगे नहीं भागना चाहते थे। हम इस फिनाले को इतने शानदार तरीके से पेश करना चाहते हैं, जिसका यह हकदार है।"

नमित ने बताया कि शुरुआत में 'रामायण' को 3 भागों में बनाने की योजना थी, लेकिन बाद में निर्माताओं ने इस कहानी को दर्शकों के सामने 2 भागों में पेश करने का फैसला किया।

ADVERTISEMENT

दृश्य

'रामायण 2' में देखने मिलेंगे ऐसे दृश्य

'रामायण' के दूसरे भाग में राम और रावण के बीच बड़े युद्ध के दृश्य देखने को मिलेंगे, जिसके लिए बेहतरीन एक्शन डिजाइन, शूटिंग और विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) के काम की जरूरत होगी।

नमित ​​ने इतने बड़े पैमाने की कहानी को एक शानदार समापन देने की जिम्मेदारी के बारे में भी बात की है।

इसलिए, फिल्म की रिलीज को 2028 तक टालने के फैसले को, एक क्रिएटिव और प्रोडक्शन से जुड़े निर्णय के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENT