NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इंडियन आइडल 12: रामनवमी के मौके पर देखने को मिलेगा रामायण स्पेशल एपिसोड
    अगली खबर
    इंडियन आइडल 12: रामनवमी के मौके पर देखने को मिलेगा रामायण स्पेशल एपिसोड

    इंडियन आइडल 12: रामनवमी के मौके पर देखने को मिलेगा रामायण स्पेशल एपिसोड

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 16, 2021
    05:15 pm

    क्या है खबर?

    हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि रामानंद सागर के 'रामायण' का टेलीविजन पर फिर से प्रसारण किया जाएगा।

    इस लोकप्रिय टेलीविजन शो का प्रसारण प्रतिदिन चैनल 'स्टार भारत' पर शाम सात बजे से किया जाना है। अब जानकारी सामने आ रही है कि 'इंडियन आइडल 12' में पहली बार रामनवमी के मौके पर रामायण स्पेशल एपिसोड देखने को मिलेगा।

    रामनवमी के अवसर पर म्यूजिकल रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा।

    जानकारी

    रामायण से जुड़े गाने गाएंगे प्रतिभागी

    'इंडियन आइडल 12' में आयोजित होने वाले म्यूजिकल रामलीला में भारत के कई दिग्गज कलाकार अपने हुनर का प्रदर्शन करते दिखेंगे।

    गीतकार और लेखक मनोज मुन्तशिर इस शो में रामायण की कहानी को लोगों को सुनाते दिखेंगे। इस खास एपिसोड में प्रतिभागियों से लेकर जजों को भक्तिभाव में डूबा हुआ देखा जाएगा।

    म्यूजिकल रामायण वाले इस खास एपिसोड में प्रतिभागी रामलीला से जुड़े गाने को गाते हुए नजर आने वाले हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    सोनी टीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर दी गई जानकारी

    सोनी टीवी के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर रामायण स्पेशल एपिसोड के बारे में जानकारी दी गई है।

    सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'टीवी पर पहली बार संगीत के साथ रामायण का पाठ सुनाने के लिए हमारे प्रतिभागी पूरी तरह से तैयार हैं। देखिए रामनवमी स्पेशल एपिसोड इस वीकेंड को रात साढ़े नौ बजे सिर्फ सोनी टीवी पर।'

    इसके साथ ही इस शो के कई प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    देखिए सोनी टीवी का इंस्टाग्राम पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by sonytvofficial on April 16, 2021 at 4:17 pm IST

    सूचना

    ये कलाकार परफॉरमेंस करते नजर आएंगे

    शो में निहाल, अरुणिता, सयाली, दानिश और पवनदीप जैसे कलाकार परफॉरमेंस करते दिखेंगे।

    मोहम्मद दानिश को हनुमान चालीसा गाते हुए देखा जाएगा। इस शो के प्रोमो में दानिश को अनोखे अंदाज में हनुमान चालीसा गाते हुए देखा गया है।

    शो के प्रोमो को देखने बाद कहा जा सकता है कि आगामी शो हिन्दुओं के अराध्य देवता श्रीराम की भक्ति से सराबोर होगा।

    इस शो में नीतू कपूर, रेखा, जीतेन्द्र, एकता कपूर जैसे कलाकार मेहमान के रूप में दिख चुके हैं।

    प्रतिक्रिया

    नेहा कक्कड़ ने म्यूजिकल रामायण को लाइव सुनने के लिए जतायी उत्सुकता

    योग गुरु बाबा रामदेव, जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी, हिमेश रेशमिया और होस्ट जय भानुशाली इस म्यूजिकल रामायण को प्रत्यक्ष तौर पर सुनने के लिए सेट पर मौजूद होंगे।

    मशहूर गाायक और इस शो की जज नेहा ने 'इंडियन आइडल 12' के सेट पर म्यूजिकल रामायण को सुनने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त की है।

    उन्होंने कहा, "मैं आगामी शो का हिस्सा बनने के लिए काफी उत्साहित हूं, क्योंकि यह पहली बार होगा जब मैं रामलीला को लाइव सुनूंगी।"

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंस्टाग्राम
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    नेहा कक्कड़

    ताज़ा खबरें

    विदेशी निवेशकों ने एक दिन में बेचे 6,450 करोड़ रुपये के शेयर, जानिए आंकड़े  शेयर बाजार समाचार
    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप

    इंस्टाग्राम

    फिल्म '83' की रिलीज डेट का ऐलान, इस तारीख को सिनेमाघरों में देगी दस्तक मुंबई
    किम कार्दशियन और कान्ये वेस्ट होने जा रहे हैं अलग, तलाक की अर्जी दी बॉलीवुड समाचार
    प्रमोशनल कंटेंट पर लेबल जरूर लगाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, मिले निर्देश ट्विटर
    भीड़ में फंसी दीपिका पादुकोण का पर्स खींचने की कोशिश, वीडियो वायरल मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    लॉकडाउन जारी रहा तो 'राधे' अगले साल ईद को हो सकती है रिलीज- सलमान खान मुंबई
    कोरोना संक्रमित होने के बाद विवाद के कारण मानसिक परेशानियों से गुजरी थीं कनिका कपूर सोशल मीडिया
    मनोज बाजपेयी राम रेड्डी की अगली फिल्म में आएंगे नजर, उत्तराखंड में कर रहे हैं शूटिंग उत्तराखंड
    एकता कपूर की अगली वेब सीरीज पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल पर होगी आधारित इंदिरा गांधी

    मनोरंजन

    'मिशन मजनू' के एक्शन सीन शूट करने के दौरान ​​घायल हुए थे सिद्धार्थ मल्होत्रा मुंबई
    विकास बहल की फिल्म 'गुडबाय' में अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका में दिखेंगी नीना गुप्ता मुंबई
    म्यूजियम में तब्दील होंगे राज और दिलीप कुमार के पुश्तैनी घर, पाकिस्तान सरकार ने लिया फैसला मुंबई
    अमिताभ ने फिल्म 'चेहरे' को थिएटर में ही रिलीज करने का लिया है फैसला- रूमी जाफरी मुंबई

    नेहा कक्कड़

    हिमांश कोहली से ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ ने बताये, क्या है सिंगल होने के फायदे बॉलीवुड समाचार
    हिमांश कोहली से ब्रेकअप पब्लिक करने को नेहा कक्कड़ ने बताया गलती, कहा ये बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन पर जानें नेहा कक्कड़ की फ़िटनेस और उनकी चमकदार त्वचा का राज बॉलीवुड समाचार
    मुश्किल में हनी सिंह, 'मखना' गाने के लिए पंजाब महिला आयोग ने की कार्रवाई की मांग यूट्यूब
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025