रामानंद सागर की 'रामायण' की टेलीविजन पर फिर वापसी, जल्द होगा प्रसारण
क्या है खबर?
हिन्दुओं के अराध्य देवता श्रीराम पर आधारित रामानंद सागर का टेलीविजन शो 'रामायण' की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है।
अब जानकारी सामने आ रही है कि दर्शक एक बार फिर से अरुण गोविल (भगवान राम), दीपिका चिखलिया (माता सीता) और सुनील लहरी (लक्ष्मण) की 'रामायण' को टेलीविजन पर देख पाएंगे।
रामानंद सागर की 'रामायण' का प्रसारण जल्द दूरदर्शन नेशनल चैनल पर होगा। फिलहाल इसकी रिलीज तारीख और समय अभी सामने नहीं आया है।
दूरदर्शन
निर्माताओं ने साझा किया वीडियो
दूरदर्शन नेशनल ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें 'रामायण' की झलक देखने को मिल रही है।
इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आ गए हैं प्रभु श्री राम। एक बार फिर वापस आ गया है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'। रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर दूरदर्शन नेशनल पर, जल्द देखिए।'
कुल 78 एपिसोड के साथ रामायण मूल रूप से 1987 से 1988 तक प्रसारित हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
आ गए हैं प्रभु श्री राम! एक बार फिर वापस आ गया है पूरे भारत का सबसे लोकप्रिय शो 'रामायण'। रामानंद सागर की रामायण एक बार फिर #DDNational पर, जल्द देखिए!#Ramayan | @arungovil12 | @ChikhliaDipika | @LahriSunil pic.twitter.com/9tLmm1JB9t
— Doordarshan National दूरदर्शन नेशनल (@DDNational) January 30, 2024