Page Loader
राम गोपाल वर्मा ने दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा 
राम गोपाल वर्मा ने दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी

राम गोपाल वर्मा ने दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा के विवाद पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा 

Jul 14, 2025
03:11 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के बीच फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर चल रहा विवाद लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियां इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं। अब इस कड़ी में जाने-माने निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने दीपिका और वांगा के विवाद अपनी राय दी है। उनका मानना है कि पूरा विवाद बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। आइए जानें आखिर गोपाल ने क्या कहा है।

बयान

ये 2 लोगों के बीच का आपसी समझौता है- गोपाल

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गोपाल ने कहा, "मुझे लगता है कि ये दो लोगों के बीच का आपसी समझौता है। मेरे हिसाब से इस मामले को जरूरत से ज्यादा तूल दिया गया है।" उन्होंने कहा, "मैं 23 घंटे काम करना चाहता हूं, वहीं अभिनेता कह सकता है कि वह सिर्फ एक घंटा काम करेगा। यह उनका फैसला है, लेकिन एक इंसान दूसरे इंसान को किसी काम के लिए कैसे मजबूर कर सकता है?"

विवाद

क्या है पूरा विवाद?

दीपिका के वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर निकलने के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे काम की शिफ्ट पर बहस शुरू हो गई है। दरअसल, अभिनेत्री ने इस फिल्म में काम करने के लिए यह शर्त रखी थी कि वह 6 से 8 घंटे काम करेंगी। इसके बाद वांगा ने दीपिका को फिल्म से बाहर निकाल दिया और बाद में यह फिल्म तृप्ति डिमरी की झोली में आई। इस फिल्म के हीरो सुपरस्टार प्रभास हैं।