Loading...
टाइगर पर फायरिंग करने वालों पर राम गोपाल वर्मा का तंज- चायवाला भी न बनाए कोई
राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ के शूटर का उड़ाया मजाक

टाइगर पर फायरिंग करने वालों पर राम गोपाल वर्मा का तंज- चायवाला भी न बनाए कोई

लेखन सयाली
Oct 24, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने गोली चलाने वालों पर निशाना साधा है। उन्होंने हमलावरों के हूलिए का मजाक उड़ाया और उनकी तुलना फिल्मों में नजर आने वाले काल्पनिक अपराधियों से की। राम गोपाल ने कहा कि किसी फिल्म में खलनायक के गिरोह वाले सीन में इन लोगों को छोटे-मोटे किरदारों के लिए भी नहीं चुना जाएगा। उनके मुताबिक, इन हमलावरों को चाय पिलाने वालों तक का किरदार नहीं दिया जाएगा।

राम

सोशल मीडिया पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा

राम गोपाल ने एक्स का सहारा लेते हुए एक पोस्ट साझा किया और अपनी राय रखी।

उन्होंने लिखा, 'टाइगर श्रॉफ के हमलावर जैसे दिखते हैं, उन्हें किसी फिल्म में खलनायक के अड्डे पर चाय पिलाने वाले लड़कों के रोल के लिए भी कास्ट नहीं किया जाएगा। जरा सोचिए, अगर भारत के सबसे खतरनाक गैंगस्टर पर कोई फिल्म बने तो कोई भी ऐसे इंसान को कास्ट नहीं करेगा, जो दाऊद इब्राहिम जैसा दिखता हो।'

ट्विटर पोस्ट

यहां पढ़ें ट्वीट

ADVERTISEMENT

चिंता

हमलावरों की मजदूरों से की तुलना

एक अन्य ट्वीट में राम गोपाल ने लिखा, 'जो लोग टाइगर के हमलावरों के पकड़े जाने का जश्न मना रहे हैं, उन्हें असलियत बता दें। अंडरवर्ल्ड में, जो इंसान ट्रिगर दबाता है, वह पूरे सिस्टम का सबसे आसानी से बदला जा सकने वाला, सबसे कम अहमियत रखने वाला और सबसे सस्ता हिस्सा होता है। यही वजह है कि शूटर को सबसे कम पैसे मिलते हैं।"

उनके मुताबिक, शूटर बस एक मजदूर है और असली मुजरिम उन्हें काम सौंपने वाला है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां पढ़ें राम गोपाल की राय

ADVERTISEMENT