Loading...
राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'पुलिस कंपनी' से जुड़े ये कलाकार, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे मुख्य किरदार
'पुलिस कंपनी' लेकर आएंगे राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'पुलिस कंपनी' से जुड़े ये कलाकार, हर्षवर्धन राणे निभाएंगे मुख्य किरदार

Aug 11, 2026
07:39 pm

क्या है खबर?

राम गोपाल वर्मा ने 1 दिन पहले ऐलान किया था कि उनकी नई फिल्म 'पुलिस कंपनी' होगी। इसकी कहानी मुंबई के दिग्गज मुठभेड़ विशेषज्ञ दया नायक की जिंदगी पर आधारित होगी, जिनका किरदार हर्षवर्धन राणे निभाते हुए दिखाई देंगे। हालिया रिपोर्ट में फिल्म से जुड़ने वाले अन्य कलाकारों के नामों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि वर्मा अपनी इस एक्शन थ्रिलर में 'सत्या' (1998) के कलाकारों के साथ दोबारा से जुड़ रहे हैं।

कास्ट

'पुलिस कंपनी' में कौन निभाएगा क्या किरदार?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, वर्मा ने अपनी फिल्म के लिए कलाकारों की एक शानदार टीम तैयार की है।

सूत्रों के अनुसार, फरदीन खान परियोजना से जुड़ गए हैं, जिन्हें राणे के सहयोगी और कहानी के केंद्र में स्थित विशेष पुलिस दस्ते के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में लिया गया है।

'हाउसफुल 5' में नजर आईं सौंदर्या शर्मा मुख्य अभिनेत्री हाेंगी। परेश रावल, सौरभ शुक्ला और मकरंद देशपांडे सहायक किरदारों में हाेंगे, जो 'सत्या' का हिस्सा रह चुके हैं।

शूटिंग

अगले हफ्ते से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

'पुलिस कंपनी' का प्री-प्रोडक्शन शुरू हो चुका है, जबकि शूटिंग अगस्त के तीसरे हफ्ते में 17 अगस्त से शुरू होगी।

निर्माताओं की योजना इसे अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में उतारने की है।

फिल्म की कहानी दया नायक की असल जिंदगी, उनके संघर्ष और मुंबई पुलिस में ऊंचे ओहदे तक पहुंचने की उनकी असाधारण यात्रा पर आधारित होगी।

ये फिल्म उनके 3 दशक लंबे करियर के दौरान कई अंडरवर्ल्ड सरगनाओं को खत्म करने के चलते आए उतार-चढ़ाव को भी दर्शाएगी।

ADVERTISEMENT