LOADING...
राम चरण ने बताया फिल्म 'पेड्‌डी' का ट्रेलर कब होगा रिलीज, बचे हैं बस इतने दिन
'पेड्‌डी' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

राम चरण ने बताया फिल्म 'पेड्‌डी' का ट्रेलर कब होगा रिलीज, बचे हैं बस इतने दिन

May 11, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' (2025) बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल न दिखा सकी। हालांकि उनकी अगली फिल्म 'पेड्‌डी' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिसमें अभिनेता को एक पहलवान के किरदार में देखा जाएगा। पहले फिल्म अप्रैल में रिलीज करने की योजना थी, लेकिन अब यह 4 जून को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिल्म का निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। इस बीच, 'पेड्‌डी' के ट्रेलर रिलीज पर आधिकारिक अपडेट आ गया है।

ट्रेलर

अगले हफ्ते आएगा 'पेड्‌डी' का ट्रेलर

अभिनेता ने सोशल मीडिया पर 'पेड्‌डी' से जुड़ा नया पोस्टर जारी किया है। इसमें उनका लुक पूरी तरह से देहाती है और उन्हें कुछ सामान के साथ रेल की पटरी को पार करते दिखाया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'पेड्डी आपके दिलों में हमेशा रहेगी। ट्रेलर 18 मई को रिलीज हो रहा है।' फिल्म में राम के साथ, जाह्नवी कपूर मुख्य किरदार में हैं। शिवा राजकुमार और जगपति बाबू भी इसका हिस्सा हैं। संगीत एआर रहमान ने दिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement