LOADING...
राम चरण की 'पेड्‌डी' में शामिल हुईं श्रुति हासन, डांस नंबर से जीतेंगी जनता का दिल
फिल्म 'पेड्‌डी' में शामिल हुईं श्रुति हासन

राम चरण की 'पेड्‌डी' में शामिल हुईं श्रुति हासन, डांस नंबर से जीतेंगी जनता का दिल

May 04, 2026
02:43 pm

क्या है खबर?

सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्‌डी' का टीजर पहले ही फैंस की उत्सुकता को बढ़ा चुका है। कुछ दिन पहले निर्माताओं ने इसकी रिलीज तारीख का ऐलान भी कर दिया है। यह 4 जून को सिनेमाघरों में आएगी। ताजा जानकारी के अनुसार, फिल्म में श्रुति हासन को शामिल कर लिया गया है और उन्होंने शूटिंग भी शुरू कर दी है। हालांकि श्रुति किसी किरदार के लिए नहीं, बल्कि हाई-एनर्जी डांस नंबर के लिए फिल्म का हिस्सा बनी हैं।

शूटिंग

गाने की शूटिंग कर रहीं श्रुति हासन

मिड-डे के मुताबिक, श्रुति को फिल्म 'वाराणसी' के लिए संपर्क किए जाने की खबरों के बाद इस परियाेजना में शामिल किया गया है, जो भारतीय सिनेमा में उनकी बढ़ती मांग और उपस्थिति को और दर्शाता है। अभिनेत्री गाने की शूटिंग कर रही हैं, जिससे 'पेड्‌डी' में एक और रोमांचक तत्व जुड़ जाएगा। पहले से फिल्म के अन्य गाने 'चिकरी चिकरी' और 'राय राय रा रा, अपने जोशीले संगीत और शानदार डांस के जरिए यूट्यूब पर धमाल मचा चुके हैं।

फिल्म

'पेड्‌डी' फिल्म के बारे में

बुची बाबू सना के निर्देशन में बनी फिल्म 'पेड्‌डी', राम चरण की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। इसकी कहानी 1980 के दशक के ग्रामीण आंध्र प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अभिनेता एक पहलवान के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी जोड़ीदार के तौर पर जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। वहीं शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में संगीत आस्कर विजेता एआर रहमान द्वारा दिया गया है।

Advertisement