राम चरण की 'पेड्डी' को मिली नई रिलीज तारीख, जानिए अब कब पर्दे पर आएगी फिल्म
क्या है खबर?
साउथ सुपरस्टार राम चरण इस साल पैन इंडिया फिल्म 'पेड्डी' से धमाका करेंगे जिसकी रिलीज का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म को रिलीज करने के लिए मार्च, 2026 का महीना तय हुआ था, लेकिन अब फैंस को इंतजार करना होगा। निर्माताओं ने इसकी रिलीज को आगे खिसका दिया है। दिलचस्प बात यह है कि मार्च के महीने पर पवन कल्याण ने कब्जा जमा लिया है। उनकी फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज तारीख आ गई है।
रिलीज
इस तारीख को रिलीज होगी 'पेड्डी'
'पेड्डी' का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है, जो 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी। फिल्म में राम के साथ जाह्नवी कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगी। चर्चा थी कि निर्माता आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' और यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' से टक्कर नहीं लेना चाहते हैं, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों का रुख कर रही हैं। निर्माताओं ने नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज तारीख बताई है। यह 30 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'पेड्डी' का पोस्टर
#PEDDI will see you on 30th APRIL, 2026 💪🏻🔥@NimmaShivanna #JanhviKapoor @BuchiBabuSana @arrahman @vriddhicinemas @VenkataSKilaru @MythriOfficial @SukumarWritings @PeddiMovieOffl pic.twitter.com/TTfrxi773W
— Ram Charan (@AlwaysRamCharan) February 4, 2026
फिल्म
'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज तारीख भी जारी
'पेड्डी' की रिलीज में देरी से फैंस निराश तो हैं, लेकिन खुशी भी हैं क्योंकि 'OG' की जबरदस्त सफलता के बाद, पवन की अगली फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' आ रही है। निर्माताओं ने पोस्टर जारी किया है जिसमें बताया गया है कि फिल्म 26 मार्च, 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगी। हरीश शंकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में राशि खन्ना मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इसकी कहानी सामाजिक पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'उस्ताद भगत सिंह' का पोस्टर
Get ready to cheer, whistle, and stomp your feet to celebrate our USTAAD 🕺🤟🏻🙇🏻💥💥
— Ustaad Bhagat Singh (@UBSTheFilm) February 4, 2026
This summer, the box office will be on FIRE with the duo of POWER STAR & CULT CAPTAIN 🔥#UstaadBhagatSingh GRAND RELEASE WORLDWIDE ON 26th MARCH, 2026.#UBSOnMarch26th
POWER STAR @PawanKalyan… pic.twitter.com/XjcuIv64wh